
भाई की मौत के बाद शख्स ने चुपके से काटा उसका कान, वजह जानकर पुलिस भी हैरान
AajTak
सिड्नी के एक शख्स ने अपने भाई के अंतिम संस्कार के समय लोगों की नजरों से बचकर उसके शव का ताबूत खोला और एक औजार से उसका कान काटकर रख लिया था. पकड़े जाने पर जब उसने इसके पीछे की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई.
हाल में सिडनी के एक शख्स Jian Zhong Li ने अपने मर चुके भाई के साथ जो किया वह हैरान करने वाला है. दरअसल उसने अंतिम संस्कार के समय लोगों की नजरों से बचकर अपने भाई के शव का ताबूत खोला और एक औजार से उसका कान काटकर रख लिया. भला कोई अपने परिजन के शव के साथ ऐसा करता है क्या और कोई ऐसा क्यों करेगा है? इस सवाल के जवाब में Jian Zhong ने अजीब वजह बताई है.
उनका दावा है कि अपने भतीजे को भाई की नाजायज औलाद साबित करने के लिए उनके पास कोई और रास्ता नहीं था. दरअसल Jian Zhong के भाई Jian Ming Li की 58 की उम्र में फेंफड़ों की बीमारी के चलते मौत हो गई थी. उन्हें विश्वास था कि उनका भतीजा Cheng Zhang Li उनके भाई का नाजायज बेटा था. ये बात वे डीएनए टेस्ट की मदद से साबित करना चाहते थे.
अब चूंकी उनके भाई ने कोई वैध वसीयत नहीं छोड़ी थी तो अगर बेटे के नाजायज होने की बात सच होती तो चेंग मृत व्यक्ति की विरासत का हकदार नहीं होगा. Jian Zhong Li के भाई के पास अच्छी खासी दौलत थी जिसमें दक्षिण पश्चिम सिडनी में एक मिलियन डॉलर का घर भी शामिल था.
2022 में शव के कान काटने के चलते कानून के हत्थे चढ़े Jian Zhong ने अब ये खुलासा किया है.उन्होंने दावा किया कि उनका भतीजा चेंग डीएनए टेस्ट के लिए इनकार कर रहा था इसलिए उसे ऐसा करना पड़ा.ए करंट अफेयर से बात करते हुए ली ने कहा कि उन्होंने 'थोड़े से डीएनए के लिए' कान का एक हिस्सा ले लिया है. ली का मानना है कि उनकी 91 वर्षीय मां को उनके भाई की विरासत का हकदार होना चाहिए. उन्होंने कहा, मां को कुछ भरण-पोषण मिलना चाहिए... क्योंकि उनके रहने की जगह बहुत खराब स्थिति में है.
जब उसने यह साबित करने की कोशिश की कि भाई के काम नमूना वैध है तो सबको मालूम पड़ गया कि उसने क्या किया था. दरअसल उन्हें इस बात के लिए फ्यूनरल सर्विस से हस्ताक्षर कराने की जरूरत थी कि कान का टुकड़ा उसी लाश का है. लेकिन वहां अधिकारियो ने साइन करने इनकार कर दिया और मृतक के परिजनों को सतर्क कर दिया. पुलिस ने बाद में Jian Zhong के घर फ्रिज पर छापा मारा और कान जब्त कर लिया. उसने पिछले साल बर्डवुड लोकल कोर्ट में अपना अपराध कबूल कर लिया और उस पर 1500 डॉलर (£776) का जुर्माना लगाया गया. बाद में पाया गया कि चेंग ही जियान मिंग ली का जायज बेटा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










