
भाईसाहब! खुद ही नाई बन गये ये शख्स, सोशल मीडिया पर काट डाला बवाल
AajTak
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shahrukh_salon_2024 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर के लिखे जाने तक, वीडियो को 3 लाख 39 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह खुद अपने बाल काट रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह आदमी पूरी तैयारी के साथ बैठा है, एक हाथ में कंघी और दूसरे में कैंची लिए हुए. फिर वह अपने बाल काटना शुरू कर देता है. इस अनोखी कला की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और लोग इसे देखकर हैरान हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shahrukh_salon_2024 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर के लिखे जाने तक, वीडियो को 3 लाख 39 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर को तो लॉकडाउन के दिन याद आ गए. रिएक्ट करते हुए उसने लिखा-इस टैलेंट का इस्तेमाल लॉकडाउन के दौरान मैंने भी किया था. काश मैंने भी वीडियो बनाया होता तो वायरल हो गया होता.
कोरोना संकट के कारण लगे लॉकडाउन के चलते सैलून बंद होने की वजह से लोगों ने तीन-चार महीने तक बाल नहीं कटवाए. जब सैलून फिर से खुले, तो बहुत से लोगों ने अपने पहले हेयर कट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. उस समय भी ऐसी स्किल का इस्तेमाल करते हुए कई वीडियो वायरल हुए थे.
वीडियो देखें
बाल काटते समय नाई की दुकान में एक्सपेरिमेंट वाले वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स फायर कट करवाने गया था. नाई ने उसके सिर पर आग लगा दी, जिससे वह शायद ही दोबारा फायर कट करवाने की हिम्मत जुटा पाएगा.
देखें वीडियो

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











