
'भले सस्पेंड कर दो पर बांदा मत भेजो'... जेल में किसका खौफ? अधिकारी पोस्टिंग लेने में कर रहे आनाकानी
AajTak
यूपी की जेलों में हाई प्रोफाइल हत्याकांड के मामले सामने आ चुके हैं. तभी से इनकी सुरक्षा पर सवाल भी खड़े होते रहे हैं. बीते 6 अप्रैल 2021 की सुबह 4 बजे पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी को बांदा जेल की बैरक नंबर-16 में शिफ्ट किया गया था. अब हाल ये है कि यहां कोई भी अधिकारी पोस्टिंग लेने तक को तैयार नहीं हो रहा है.
UP Jail Security: यूपी में जेलों की सुरक्षा किसी से छिपी नहीं हैं. यहां की बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या हुई. फिर चित्रकूट जेल में मुकीम काला, अंशु दीक्षित और मुख्तार के गुर्गे मेराज की हत्या हो चुकी है. यूपी की जेलों में हुए इन हाई प्रोफाइल हत्याकांड के बाद से लगातार सुरक्षा पर सवाल खड़े होते रहे हैं. ऐसे में हाल ये है कि यूपी की सबसे संवेदनशील जेल बांदा में अब कोई अधिकारी पोस्टिंग नहीं चाहता. चर्चा है कि अधिकारी अफसरों के सामने कह रहे हैं कि भले सस्पेंड कर दो पर बांदा मत भेजो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











