
भरतपुर में डॉक्टर दंपति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद लाइव मर्डर
AajTak
मृतक चिकित्सक दंपति की पहचान डॉक्टर सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता के रूप में हुई है. हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. डॉक्टर दंपत्ति के मर्डर का लाइव वीडियो झकझोर देने वाला है.
राजस्थान के भरतपुर में दो बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर दंपति की दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब डॉक्टर दंपति कार में सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहे थे. वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है. इस लाइव मर्डर का वीडियो भी सामने आया है. राजस्थानः भरतपुर में 2 बेखौफ बदमाशों ने डॉक्टर दंपति की कार के आगे बाइक लगाकर पहले उन्हें रोका. फिर उन्हें करीब जाकर गोली मार दी. इस वारदात दिनदहाड़े सड़क पर अंजाम दिया गया और बदमाश मौके से फरार हो गए. @BharatpurPolice हमलावरों की तलाश में जुटी है. #Murder @PoliceRajasthan pic.twitter.com/ptWSVSyxLS मृतक चिकित्सक दंपति की पहचान डॉक्टर सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता के रूप में हुई है. हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. डॉक्टर दंपति के मर्डर का लाइव वीडियो झकझोर देने वाला है. डॉक्टर सुमित गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता अपना निजी क्लीनिक चलाते थे. दोनों के शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











