
भगोड़े कारोबारी की पत्नी ने थोड़ी चुप्पी, पूछा, ‘कहां है गर्लफ्रेंड Barbara, क्यों Choksi को वापस Antigua नहीं भेजा गया’?
Zee News
प्रीति चोकसी ने मेहुल के वकीलों द्वारा लगाये गए प्रताड़ना के आरोपों को सही बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति से बात की है. उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है. प्रीति ने कहा कि यदि कानून का पालन किया जाता तो मेहुल को प्रताड़ित करने के बजाए वापस एंटीगुआ भेज दिया गया होता.
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) पर आज फिर से डोमिनिका हाई कोर्ट (Dominica High Court) में सुनवाई होगी. इस बीच, भगोड़े कारोबारी की पत्नी ने चुप्पी तोड़ते हुए कई सवाल उठाए हैं. प्रीति चोकसी (Priti Choksi) ने पूछा है कि जिस बारबरा जराबिका (Barbara Jarabica) को उनके पति की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है, आखिर वो है कहां? इसके साथ ही प्रीति ने एंटीगुआ और डोमिनिका के अधिकारियों पर भी निशाना साथ है. Zee News की सहयोगी वेबसाइट WION से एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रीति चोकसी ने कहा कि जिस बारबरा जराबिका को मेहुल की गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है वो कहां है? यदि उसने कोई अपराध होते हुए देखा था, तो सामने आकर बयान क्यों नहीं दे रही है? उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, कोई नहीं जानता कि वो कहां है, क्या ये सब अजीब नहीं लगता?
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








