
भगवान राम को लेकर मांझी का विवादित बयान, BJP बोली-अपना नाम बदलें पूर्व CM
Zee News
ठाकुर ने कहा, 'मांझी ने राम के अस्तित्व पर सवालिया निशान लगाया. मैं मांझी से पूछना चाहता हूं कि उनके माता-पिता ने उनका नाम जीतन राम मांझी क्यों रखा. वह अपना मध्य नाम बदलकर 'राक्षस' क्यों नहीं कर लेते.'
Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भगवान राम के बारे में विवादास्पद बयान देने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) से पहले भाजपा नेताओं के रडार पर आ गए. भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर (Haribhushan Thakur) ने मांझी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) अपने नाम में राम शब्द को बदलकर राक्षस क्यों नहीं कर लेते, क्योंकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम में विश्वास नहीं करते हैं.
BJP ने मांझी को नाम बदलने की दी सलाह ठाकुर ने कहा, 'मांझी ने राम के अस्तित्व पर सवालिया निशान लगाया. मैं मांझी से पूछना चाहता हूं कि उनके माता-पिता ने उनका नाम जीतन राम मांझी क्यों रखा. वह अपना मध्य नाम बदलकर 'राक्षस' क्यों नहीं कर लेते. वह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नाम पर घटिया राजनीति कर रहे हैं.'

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










