
भगवंत मान बोले पंजाब में लगेगा BMW का प्लांट, कंपनी ने कहा- ऐसा कोई प्लान नहीं
AajTak
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दावा किया था कि BMW कार कंपनी राज्य में प्लांट लगाने वाली है. इस दावे के बाद अब BMW की तरफ से खंडन करते हुए प्रेस रिलीज जारी हुई है. इसपर विपक्षी पार्टियों ने सीएम मान को घेर लिया है. इसके बाद AAP ने इसपर सफाई दी है.
पंजाब की राजनीति में BMW कार कंपनी को लेकर उबाल आया हुआ है. सीएम भगवंत मान ने एक दावा किया था, जिसपर BMW कंपनी का खंडन आ गया, इसके बाद से पंजाब के विपक्षी दल सीएम मान को घेर रहे हैं. सीएम भगवंत मान ने कहा था कि लग्जरी कार कंपनी BMW पंजाब में अपना प्लांट लगाने वाली है. लेकिन इसपर BMW इंडिया की तरफ से ही खंडन आ गया. इसपर बाद में AAP की तरफ से सफाई भी आई.
दरअसल, पंजाब के सीएम भगवंत मान इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. जब वह जर्मनी गए तो उन्होंने एक ट्वीट किया. इसमें दावा किया गया कि जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी BMW पंजाब में अपनी ऑटो पार्ट निर्माण इकाई खोलने वाली है. इस बयान को आए कुछ ही घंटे बीते थे कि BMW इंडिया की तरफ से लिखित बयान जारी कर दिया.
BMW ने क्या कहा?
कार कंपनी BMW की तरफ से बयान जारी किया गया कि BMW ग्रुप का चेन्नई में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट है. पुणे में वेयरहाउस है. गुरुग्राम में ट्रेनिंग सेंटर है और कई शहरों में डीलर नेटवर्क है. फिलहाल BMW ग्रुप का पंजाब में अतिरिक्त प्लांट लगाने का कोई प्लान नहीं है.
BMW का यह बयान आने की देर थी कि विपक्षी पार्टियों ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर लिया. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह देश को शर्मिंदा करने जैसा है. भगवंत मान ने दावा किया कि BMW पंजाब में प्लांट लगाने वाली है. लेकिन कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बयान का खंडन किया है. सिरसा ने आगे लिखा कि केजरीवाल और मान पब्लिसिटी के लिए और कितने झूठ बोलेंगे? यह हर भारतीय को शर्मिंदा करने जैसा है.
वहीं कांग्रेस नेता परगट सिंह ने ट्वीट किया कि भगवंत मान ने मंगलवार को कहा था कि BMW पंजाब में प्लांट लगाएगी. लेकिन अब कंपनी ने सीएम के बयान का खंडन किया है. पंजाब सरकार को इसपर सफाई देनी चाहिए. वहीं अकाली दल के नेता डॉक्टर दिलजीत चीमा ने मांग उठाई कि पंजाब सीएम को जल्द सभी फैक्ट्स सामने रखने चाहिए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











