
'भगवंत मान को पंजाब के CM पद से हटाने की तैयारी कर रही AAP', कांग्रेस नेता बाजवा का बड़ा दावा
AajTak
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी पर भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाने की तैयारी करने का आरोप लगाया है. बाजवा का कहना है कि आप अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और पंजाब में पार्टी के राजनीतिक भविष्य के लिए चिंतित है.
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों को तलब किए जाने के मद्देनजर पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए जमीन तैयार कर रही है.
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ''दिल्ली में हाल ही में शर्मनाक हार के बाद ऐसा लगता है कि आप पंजाब में बचाव की मुद्रा में है. झाड़ू पार्टी ने सीमावर्ती राज्य में अपने विनाशकारी भविष्य का अनुमान लगाया है. आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब में अपनी सरकार बचाने के उपाय शुरू कर दिए हैं और शायद अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करो...', पंजाब की AAP सरकार से बोले केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू
भगवंत मान का सीएम पद दांव पर!
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने कहा कि भगवंत मान के अकुशल नेतृत्व में पंजाब में आप सरकार महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने, खनन से सालाना 20,000 करोड़ रुपये जुटाने, कानून व्यवस्था में सुधार और नशे के खतरे और भ्रष्टाचार को समाप्त करने सहित अपने वादों को पूरा करने में बुरी तरह विफल रही है. इसलिए उनका मुख्यमंत्री पद पहले से ही दांव पर है.
5 अक्टूबर को हुई थी पंजाब कैबिनेट की आखिरी बैठक

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










