
भगत सिंह के लिए जब लड़ गए थे मोहम्मद अली जिन्ना!
AajTak
पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने एक बार एसेंबली में भगत सिंह का मजबूती से बचाव किया था. जिन्ना ने भगत सिंह की बहुत तारीफ की थी लेकिन आज उन्हीं के मुल्क में इस क्रांतिकारी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है.
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म अविभाजित भारत के फैसलाबाद में हुआ था. अब यह पाकिस्तान में है. ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें फांसी लाहौर के सेंट्रल जेल में दी और यह भी अब पाकिस्तान में ही है. भगत सिंह को आज के दिन ही साल 1931 में फांसी दी गई थी. भगत सिंह की मौत गुलाम भारत में ही हुई. भगत सिंह की फांसी के 16 साल बाद ब्रिटिश हुकूमत से भारत आजाद हुआ. लेकिन यह आजादी भारत के विभाजन के साथ आई. भगत सिंह ने कल्पना भी नहीं की होगी कि ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ उनकी लड़ाई का अंत हिन्दू और मुसलमान के नाम पर विभाजन के साथ खत्म होगी. भगत सिंह ने बहुत ही कम उम्र, महज 23 साल में बौद्धिकता के उस स्तर को हासिल कर लिया था, जिसे इंसान अपने पूरे जीवन में भी नहीं पाता है. इतनी छोटी उम्र में ही उन्होंने बताया कि वो नास्तिक हैं और इसका जो उन्होंने तर्क दिया वे अकाट्य हैं. भगत सिंह का जन्म सिख परिवार में हुआ था लेकिन उनके जीवन में धर्म की जगह कहीं नहीं थी. यहां तक कि उनकी असली तस्वीर में कहीं पगड़ी नहीं होने की बात कही जाती है. भगत सिंह की आजादी की लड़ाई का फलक इतना विस्तृत था कि उसमें कोई संकीर्णता नहीं थी.
मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











