ब्लड टेस्ट से कैसे कोरोना से हुए नुकसान का पता लगाते हैं डॉक्टर, जानिए
AajTak
Blood Test: क्या आप जानते हैं कि आखिर ब्लड टेस्ट कैसे शरीर में संक्रमण का पता लगाता है और इसे कब कराना चाहिए. क्या इसे कराने का कोई साइड इफेक्ट है, ये कितना उपयोगी है... जानिए.
कोरोना पॉजिटिव होने के सभी लक्षण आने पर लोग सबसे पहले टेस्ट कराने की बात करते हैं. लेकिन अब लोग आरटीपीसीआर या एंटीजेन टेस्ट के साथ साथ और कई टेस्ट भी करा रहे हैं. सीटी स्कैन के बाद ब्लड टेस्ट भी उनमें से एक है. क्या आप जानते हैं कि आखिर ब्लड टेस्ट कैसे शरीर में संक्रमण का पता लगाता है और इसे कब कराना चाहिए. क्या इसे कराने का कोई साइड इफेक्ट है, ये कितना उपयोगी है... जानिए डिटेल देशभर में कोरोना पॉजिटिव के हर दिन मेट्रो सिटीज में हजारों मरीज सामने आ रहे हैं. इनमें से ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं. लोग घर पर रहते हुए अपने डॉक्टर की सलाह पर इलाज करा रहे हैं. तो वहीं कुछ लोग आपस में बातचीत करके अपने लिए टेस्ट कराने का फैसला ले लेते हैं. लेकिन आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि आप सीटी स्कैन या ब्लड टेस्ट कराने जा रहे हैं तो उसका कुछ फायदा भी होगा या नहीं या इसे कब कराना चाहिए. एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया लगातार लोगों को सलाह दे रहे हैं कि अगर कोई लक्षण नहीं हैं या हल्के लक्षण हैं तो आपको बिना वजह टेस्ट की जरूरत नहीं है. युवा वर्ग में भी जिन्हें ज्यादा लक्षण नहीं आए हैं उन्हें ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है. ब्लड टेस्ट खासकर बुजुर्ग और पहले से बीमार लोगों को कराने की सलाह दी गई है.
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने अपनी तमाम बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स की 50 हजार यूनिट्स सिर्फ एक साल में बेच दी है. कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स के पोर्टफोलियो में बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस शामिल हैं. अब कंपनी ने इन गाड़ियों का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है, जिससे वेटिंग पीरियड तेजी से कम होगा.

Aaj 3 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 3 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि सुबह 08.42 बजे तक फिर द्वितीया तिथि, चित्रा नक्षत्र रात 19.25 बजे तक फिर स्वाति नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में सुबह 06.28 बजे तक फिर तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











