
ब्लॉग में सांपों को दिखाकर फंस गए एल्विश यादव... ED ने दाखिल की चार्जशीट, फिक्स्ड डिपॉजिट भी जब्त
AajTak
ईडी ने यूट्यूबर एल्विश यादव, गायक फाजिलपुरिया और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की. आरोप है कि उन्होंने जिंदा सांप और इगुआना दिखाकर वीडियो और व्लॉग्स से गैरकानूनी कमाई की. ईडी ने संबंधित संपत्ति और कमाई को जब्त कर लिया है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव, गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया और दूसरे लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह मामला मुख्य रूप से प्रोटेक्टेड वाइल्डलाइफ - सांपों और एक इगुआना—को कमर्शियल वीडियो और व्लॉग्स में इस्तेमाल करके पैसा कमाने से जुड़ा है.
यह चार्जशीट राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित ईडी ऑफिस ने फाइल की है. इसकी शुरुआत गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में दर्ज एफआईआर से हुई थी, जहां वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, 1972 और एनिमल क्रूरता रोकथाम एक्ट, 1960 के तहत कार्रवाई की गई थी. ईडी की शिकायत में एल्विश यादव, फाजिलपुरिया, स्काई डिजिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर गुरकरन सिंह धालीवाल को मुख्य आरोपी बनाया गया है. इन्हें गैरकानूनी कमाई को असली दिखाने के आरोप में जिम्मेदार ठहराया गया है.
प्रोटेक्टेड वाइल्डलाइफ का वीडियो में इस्तेमाल
जांच में सामने आया कि लाइव सांपों और इगुआना का दो वीडियो में इस्तेमाल किया गया.
1. "32 बोर" - फाजिलपुरिया के यूट्यूब चैनल पर एल्विश यादव के साथ रिलीज हुआ हरियाणवी गाना.
2. फाजिलपुरिया भाई के शूट पे रशियन से मुलाकात हो ही गई. एल्विश यादव के चैनल का एक व्लॉग.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








