
ब्लैक फंगस का कहर जारी, राजस्थान में बढ़े केस, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भी इंजेक्शन की कमी
AajTak
राजस्थान में हालात ऐसे हैं कि ब्लैक फंगस के मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिल रहे, मरीज के परिजन इंजेक्शन के लिए लाचार हैं. ऐसा ही हाल दिल्ली में भी है. राजधानी आर्मी अस्पताल में ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी हो गई है.
कोरोना का खतरा बेशक कम हो रहा हो, लेकिन ब्लैक फंगस का संकट चिंताजनक है. राजस्थान में हालात ऐसे हैं कि ब्लैक फंगस के मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिल रहे, मरीज के परिजन इंजेक्शन के लिए लाचार हैं. ऐसा ही हाल दिल्ली में भी है. राजधानी आर्मी अस्पताल में ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की शार्टेज हो गई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में सेना के जवानों या रिटायर फौजियों में ब्लैक फंगस के 30 से अधिक मामले आ चुके हैं. दिल्ली के दो प्रमुख सेना अस्पताल - आर्मी आर एंड आर और आर्मी बेस अस्पताल में इन मरीजों का इलाज चल रहा है, लेकिन सबके सामने एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की कमी की चुनौती आ रही है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











