
ब्लू व्हेल ने समुद्र में गीत गाना कर दिया बंद, क्या ये किसी बड़ी आपदा का संकेत तो नहीं?
AajTak
समुद्र की गहराइयों को अपने मधुर संगीत से भरने के लिए जानी जाने वाली ब्लू व्हेल आज खामोश हो गई है. यह मानवता के लिए बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं हैं. इसका कारण जलवायु में परिवर्तन को बताया जा रहा है जो कि भविष्य इंसानों के लिए खतरा बन सकता है.
ब्लू व्हेल कम्युनिकेट करने के लिए एक संगीत का प्रयोग करते हैं. गाने जैसे इस खास साउंड को ब्लू व्हेल साथी खोजने, रास्ता जानने और अपने समूह से जुड़े रहने के लिए करती हैं. लेकिन कुछ समय से वैज्ञानिकों ने नोटिस किया है कि ब्लू व्हेल ने यह साउंड काफी कम कर दिया है.
कैसे सुनी जाती है ब्लू व्हेल की आवाज
ब्लू व्हेल की आवाज के लिए हाइड्रोफोन नामक माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया जाता है. यह माइक्रोफोन गहरे पानी में आवाज को रिकार्ड करने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल वैज्ञानिकों के द्वारा समुद्री गतिविधियों को जानने के लिए किया जाता है.
इन कारणों से व्हेल ने गीत गाना किया बंद
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉन रयान जो कि जैविक समुद्री विज्ञानी हैं उन्होंने नेशनल ज्योग्राफिक को बताया कि 2013 से शुरू होने वाली समुद्री हीट वेव 2016 तक हजारों मील तक फैल गई थी, इस कारण समुद्र का तापमान 4.5°F से अधिक बढ़ गया. इस वजह से क्रिल और एंकावी जो व्हेल के मुख्य भोजन माना जाता है, उनकी संख्या कम हो गई. न्यूजीलैंड में भी वैज्ञानिकों ने 2016 से 2018 के बीच इसी तरह की खामोशी को अनुभव किया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










