
ब्रेस्ट में सिलिकॉन लगवाने के लिए महिला ने खर्च किए 23 लाख, कराईं 3 सर्जरी! अब हुआ ये हाल
AajTak
Breast implant: एक महिला ने ब्रेस्ट ग्रोथ ना हो पाने के कारण 2 बार ब्रेस्ट इंप्लांट कराया. इसके बाद जब उसे हेल्थ इश्यू शुरू हो गए तो उन्होंने इंप्लांट को हटाने के लिए एक और सर्जरी कराई. इन तीनों सर्जरी में लगभग 23 लाख रुपये का खर्च आया.
आज के समय में दुनिया भर में ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. ब्रेस्ट इंप्लांट को मेडिकल की भाषा में मैमोप्लास्टी ऑग्मेंटेशन या ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन कहते हैं. इस सर्जरी के दौरान सिलिकॉन को ब्रेस्ट में इंप्लांट किया जाता है. 98 प्रतिशत तक सर्जरी सफल होती हैं. सिर्फ एक या दो प्रतिशत मामलों में ही कॉम्प्लेक्स देखने मिलते हैं. रिसर्च के मुताबिक, यूएस में हर 1 हजार महिलाओं में से 8.08 महिलाएं ब्रेस्ट इंप्लांट करा रही हैं. हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने 35 साल की उम्र में अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी के बाद ब्रेस्ट इंप्लांट कराया था लेकिन उसकी हालत ऐसी हो गई कि उसने इंप्लांट को निकलवा दिया और अब वह अच्छा महसूस कर रही है. सिलिकॉन इंप्लांट कराने का क्या कारण था? यह भी जान लीजिए.
कौन है यह महिला
35 साल की उम्र में ब्रेस्ट इंप्लांट करने वाली महिला का नाम डार्सी डेविस अलसोप (Darcy Davies-Alsop) है जो कि यूएसए की रहने वाली हैं. 35 साल की उम्र में उन्होंने फैसला किया था कि उन्हें ब्रेस्ट इंप्लांट कराना है. दरअसल, दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद उनके ब्रेस्ट का साइज सामान्य से बेहद कम था. इसको देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया था.
30 हजार डॉलर हुए खर्च Insider के मुताबिक, डार्सी की करीब तीन सर्जरी हुई थीं. उन्होंने सेलाइन इंप्लांट को नौ साल और सिलिकॉन इंप्लांट को 3 साल तक रखने के बाद उन्होंने कुल 13 साल बाद ब्रेस्ट इंप्लांट निकलवाए थे. तीनों सर्जरी में करीब 23 लाख (30,000 डॉलर) का खर्च हुआ था.
3 सर्जरी हुईं
डार्सी डेविस के मुताबिक, उनके ब्रेस्ट की तीन सर्जरी हुई हैं. सबसे पहले उन्होंने सेलाइन इंप्लांट (Saline implants) कराया, जिसमें सेलाइन के अंदर सॉल्ट वॉटर भरा जाता है. इसके बाद उन्होंने नौ साल बाद सेलाइन को 210 सीसी सिलिकॉन से रिप्लेस करा लिया. फिर 3-4 साल बाद उन्होंने सिलिकॉन इंप्लांट को भी सर्जरी से निकलवा दिया.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.










