
'ब्रेकफास्ट भी नहीं करने दिया, बेडरूम से सीधे ले गए...', गिरफ्तारी के तरीके पर अल्लू अर्जुन ने उठाए सवाल
AajTak
हैदराबाद पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर में भगदड़ की वजह से महिला की जान जाने के केस में गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस तरह अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया, इसपर एक्टर ने आपत्ति जताई है.
फिल्म 'पुष्पा 2' के स्टार अल्लू अर्जुन बड़ी मुश्किल में फंसे हुए हैं. उन्हें हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में भगदड़ की वजह से महिला की जान जाने के केस में गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई है. इस बीच बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस तरह अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया, इसपर एक्टर ने आपत्ति जताई है.
अल्लू अर्जुन ने जताई आपत्ति
सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है. एक्टर ने दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें अपना नाश्ता खत्म नहीं करने दिया. एक्टर का कहना ये भी है कि पुलिस ने उन्हें सीधा उनके बेडरूम से उठाया लिया था. उन्हें अपने कपड़े तक बदलने का मौका नहीं दिया गया. हालांकि एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर लिफ्ट में जाते दिख रहे हैं. जहां पहले अल्लू ने प्लेन टी-शर्ट पहनी थी, बाद में वो हुडी पहने बाहर आए. जिस पर लिखा था- फ्लावर नहीं फायर है.
वायरल हो रहा एक्टर का वीडियो
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें लोगों से घिरा देखा जा सकता है. अल्लू अर्जुन ने इस वीडियो में व्हाइट टी-शर्ट पहनी हुई है. इस टी-शर्ट पर हिंदी में लिखा है- फ्लावर नहीं, फायर है मैं. वीडियो में एक्टर को चाय पीते हुए भी देखा जा सकता है. उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी परेशान होती नजर आ रही हैं. ऐसे में अल्लू अर्जुन पत्नी को समझा रहे हैं. अपनी चाय खत्म करने के बाद एक्टर पुलिस के साथ उनकी गाड़ी में रवाना हुए. पुलिस ने अल्लू अर्जुन के बॉडीगार्ड संतोष को भी गिरफ्तार किया है.
अल्लू पर लगी हैं ये धाराएं

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








