
ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड से फिर हो सकता है पैचअप! बस इन बातों का रखें ख्याल
AajTak
Relationship Tips: अच्छे रिलेशनशिप के बाद भी कपल्स का कुछ कारणों से ब्रेकअप हो जाता है. ब्रेकअप के बाद उन्हें दूरी का अहसास होता है और वे फिर से गर्लफ्रेंड से पैचअप करना चाहते हैं. अब ऐसे में ब्रेकअप के बाद फिर से पैचअप कराने में कौन से टिप्स काम आ सकते हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिलेशन में रूठना-मनाना, झगड़े होना, सुलह होना काफी आम बात है. वो कहते हैं न जहां प्यार होता है, वहां मनमुटाव भी होते रहते हैं. लेकिन कई बार रिलेशनशिप में कुछ कारणों से कपल्स का ब्रेकअप हो जाता है और फिर कुछ समय बाद दोनों को अहसास होता है कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते. इसके बाद दोनों को ये समझ नहीं आता कि वे एक-दूसरे से कैसे बात करें? अगर आपका ब्रेकअप हुआ है तो आपको ब्रेकअप के बाद कुछ कामों को करने से बचना चाहिए, जिससे वापिस से पैचअप हो सकता है. अब वे कौन सी चीजें हैं, उन्हें भी जान लीजिए.
1.सोशल मीडिया से ब्रेकअप की बात शेयर न करें
आजकल के सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को हर चीज सोशल प्लेटफॉर्म पर अपडेट करने का शौक होता है. अब चाहे वह बीमार होने का अपडेट हो या फिर कोई नई चीज खरीदने का. ऐसे में अगर किसी का ब्रेकअप हुआ है और वो सोशल मीडिया पर इस बात को जगजाहिर करेगा तो काफी गलत असर होगा. हमेशा याद रखें, कभी भी ब्रेकअप के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट न करें. अपनी पर्सनल लाइफ को अपने तक ही रखें.
2. तुरंत किसी को डेट न करें
अगर किसी का ब्रेकअप होता है तो उसका पार्टनर इस बारे में जरूर जानना चाहता है कि उसके बिना उसका पार्टनर कैसा है? अब मानकर चलिए आपका ब्रेकअप हुआ और आपने कुछ ही दिन में किसी दूसरे लड़के या लड़की को डेट करना शुरू कर दिया. ऐसे में अगर इसकी जानकारी आपके एक्स को लगेगी तो जाहिर सी बात है, सुलह के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे. इसलिए कभी भी ब्रेकअप के तुरंत बाद किसी दूसरे को डेट करने का ना सोचें.
3. ब्रेकअप का कारण जानें

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










