
ब्रिटेन में बढ़ रहे कुत्तों के हमले, पीएम ऋषि सुनक ने डॉग की इस नस्ल को किया बैन
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि अमेरिकन एक्सएल बुली डॉग्स हमारे समाज के लिए खतरा हैं, विशेष रूप से बच्चों के लिए. इस दौरान सुनक ने हाल में देश में कुत्तों के हमलों की कुछ वीडियो भी शेयर की.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक खतरनाक नस्ल के कुत्ते पर प्रतिबंध लगा दिया है. हाल ही में देश में कुत्तों के हमलों की बढ़ रही घटनाओं के बाद अमेरिकन एक्सएल बुली नस्ल के कुत्तों पर बैन लगा दिया है.
सुनक ने कहा कि अमेरिकन एक्सएल बुली डॉग्स हमारे समाज के लिए खतरा हैं, विशेष रूप से बच्चों के लिए. इस दौरान सुनक ने हाल में देश में कुत्तों के हमलों की कुछ वीडियो भी शेयर की.
उन्होंने ये वीडियो शेयर कर कहा कि यह कुछ मुट्ठीभर प्रशिक्षित कुत्तों का सवाल नहीं है. यह कुत्तों में दिखाई देने वाला एक तरह का बिहेवियर है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.ब्रिटेन के पीएम सुनक ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार इस तरह के हमलों को रोकने के तरीके ढूंढ निकालने पर काम कर रही है. सुनक ने कहा कि हाल में हुए हमलों के पीछे की नस्ल को कानूनी रूप से परिभाषित करने के लिए काम करने का आदेश दिया गया है ताकि इसे प्रतिबंधित किया जा सके. सुनक ने कहा कि हम लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने की कोशिश कर रहे हैं.
बता दें कि इसी हफ्ते स्टैफर्डशार में एक्सएल बुली नस्ल के एक कुत्ते ने एक शख्स पर हमला कर दिया था जिससे उस शख्स की मौत हो गई थी. इससे पहले 11 साल की एक बच्ची पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया था. अमेरिकन एक्सएल बुली डॉग्स भारी कदकाठी के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं. यह एक तरह से अमेरिकन पिटबुल टेरियर्स और अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर्स की क्रॉसब्रीड है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








