
ब्रिटेन: कोरोना वैक्सीन लेने के बाद महिला को हुए खून के फफोले, पैर काटे जाने का सता रहा डर
AajTak
ग्लासगो की सारा बूकमैन ने कहा कि मार्च के मध्य में एस्ट्रोजेनेका कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद उन्हें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए. यह एक बहुत ही सामान्य साइडइफेक्ट था लेकिन एक हफ्ते बाद ही उन्हें पैरों में झुनझुनी और सनसनी महसूस होने लगी. इसके बाद टखनों के चारों ओर लाल चकत्ते को बनते देखा.
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है. संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन में तेजी लाई जा रही है. लेकिन ग्लासगो की एक महिला के लिए यही वैक्सीन मुसीबत बन गई है और उसकी स्थिति बेहद दर्दनाक हो गई है. महिला ने दावा किया है एस्ट्रोजेनेका वैक्सीन लेने के बाद उसके पैर में खून से भरे फफोले हो गए हैं जिससे उसे बेहद तकलीफ हो रही है. (फोटो क्रेडिट: Geety) डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लासगो की सारा बूकमैन ने कहा कि मार्च के मध्य में एस्ट्रोजेनेका कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद उन्हें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए. यह एक बहुत ही सामान्य साइडइफेक्ट था लेकिन एक हफ्ते बाद ही उन्हें पैरों में झुनझुनी और सनसनी महसूस होने लगी. इसके बाद टखनों के चारों ओर लाल चकत्ते को बनते देखा. (सांकेतिक तस्वीर) यह देखकर उसने स्वास्थ्य देखरेख करने वाले शख्स को बुलाया, लेकिन दोपहर तक उसकी त्वचा पर खून के फफोले निकल आए. इसके बाद महिला को तुरंत क्वीन एलिजाबेथ यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज शुरू किया गया. (फोटो क्रेडिट: Geety)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










