
ब्रिटेन के रॉयल खानदान में उड़ी 'अफेयर' की हवा... प्रिंस विलियम-केट की लव स्टोरी में 'रोज' की 'खुशबू'
AajTak
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और मॉडल सारा रोज हैनबरी के अफेयर की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हो रही है. दरअसल, ये चर्चा तब शुरू हुई, जब प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन लंबे समय तक परिवार के साथ नजर नहीं आईं.
ब्रिटेन के सोशल मीडिया में इन दिनों राजपरिवार के एक सदस्य के कथित अफेयर को लेकर चर्चा जोरों पर है. चर्चा ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और ब्रिटिश मॉडल सारा रोज हैनबरी को लेकर है. दरअसल, जनवरी में पेट की सर्जरी के बाद प्रिंस विलियम की पत्नी और वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन लगातार ब्रिटिश शाही परिवार के साथ नजर नहीं आ रहीं. इसके बाद ही प्रिंस विलियम के अफेयर की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है.
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक केंसिंग्टन पैलेस ने आश्वासन दिया है कि केट ईस्टर तक वापस आ जाएंगी. हालांकि, चर्चाओं के बीच कहा जा रहा था कि केट मिडलटन विंडसर में अपनी पसंदीदा शॉप पर देखीं गईं. बता दें कि सारा रोज हैनबरी प्रिंस विलियम के साथ-साथ केट मिडलटन की भी करीबी दोस्त हैं. हालांकि, जब सोशल मीडिया पर प्रिंस विलियम और हैनबरी के अफवाह की चर्चाएं शुरू हुईं तो सारा ने अपनी चुप्पी तोड़ी. सारा रोज हैनबरी ने कहा कि यह सारी बातें अफवाह हैं.
ऐसे शुरू हुई अफेयर की चर्चा
अफेयर की इन चर्चाओं को तब हवा मिली थी, जब द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट में केट मिडलटन की अनुपस्थिति को लेकर कोलबर्ट ने कहा कि यह घटना प्रिंस विलियम के अफेयर से जुड़ी हो सकती है. अफेयर के आरोपों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कोलबर्ट ने कहा था,'जब आपकी पत्नी आप पर धोखा देने का आरोप लगाती है तो यह अच्छा है. मेरा दिल बेचारी केट के लिए दुखता है.'
पहली बार किया खारिज
कोलबर्ट रोज हैनबरी का नाम भी लिया और कहा,'मुझे लगता है कि हम सभी जानते हैं कि कथित दूसरी महिला कौन है. द मार्चियोनेस ऑफ चोलमोंडेली... कितना सुंदर नाम है. हालांकि, विलियम ने इस पर अब तक कोई ऐसा रिस्पॉन्स नहीं दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि अफेयर चल रहा है कि नहीं. चर्चाओं के बीच शाही महल की तरफ से अब तक कोई सफाई नहीं दी गई है. हालांकि, रोज हैनबरी ने भी इसे पहली बार ही खारिज किया है. बता दें कि रोज हैनबरी की शादी डेविड चोलमोंडले से हुई है.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










