ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन की बेटी का बोल्ड फोटोशूट हुआ वायरल
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की बेटी पब्लिक इवेंट्स में कम ही नजर आती हैं लेकिन वे फिलहाल अपने एक बोल्ड फोटोशूट के चलते चर्चा में हैं. 28 साल की लारा जॉनसन व्हीलर ने इस फोटोशूट को लेकर कहा है कि मशहूर रियैलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां से उन्हें काफी प्रेरणा मिली है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की बेटी पब्लिक इवेंट्स में कम ही नजर आती हैं लेकिन वे फिलहाल अपने एक बोल्ड फोटोशूट के चलते चर्चा में हैं. 28 साल की लारा जॉनसन व्हीलर ने इस फोटोशूट को लेकर कहा है कि मशहूर रियैलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां से उन्हें काफी प्रेरणा मिली है. (फोटो क्रेडिट: getty images) जॉनसन व्हीलर ने दो तरह के अंडरगार्मेंट्स के लिए ये फोटोशूट कराया है. उनका ये फोटोशूट टेटलर मैगजीन के लिए है और इस मैगजीन ने इंस्टाग्राम पर लारा जॉनसन व्हीलर की तस्वीरें पोस्ट की हैं. 28 साल की लारा इन तस्वीरों में ब्लैक कॉरसेट और मैचिंग पेंसिल स्कर्ट में नजर आई थीं. (फोटो क्रेडिट: Tatler इंस्टाग्राम) इसके अलावा वे दूसरी तस्वीर में वे लॉन्ग पफ स्लीवस और मिडी ड्रेस में दिखीं. लारा का ये फोटोशूट ब्लैक एंड व्हाइट कलर में है. लारा बोरिस जॉनसन की दूसरी पत्नी मरीना व्हीलर की सबसे बड़ी बेटी हैं. वे अपने इस फोटोशूट से काफी उत्साहित नजर आईं. (फोटो क्रेडिट: Tatler इंस्टाग्राम)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










