
ब्रिटेन की नई बजट पॉलिसी पर विपक्ष का आरोप, ऋषि सुनक की पत्नी को होगा फायदा
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर ऐसे आरोप लग रहे हैं कि इस महीने की शुरुआत में देश की नई बजट पॉलिसी से उनकी पत्नी को लाभ पहुंच सकता है. दरअसल नई पॉलिसी के तहत बजट में बच्चों की देखभाल से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने का प्रावधान है.
एक नई बजट पॉलिसी को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. विपक्ष का आरोप है कि नई बजट पॉलिसी से सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को लाभ हो सकता है. अक्षता को यह लाभ एक चाइल्डकेयर फर्म कोरू किड्स के जरिए हो सकता है.
ऐसे आरोप लग रहे हैं कि इस महीने की शुरुआत में देश की नई बजट पॉलिसी से सुनक की पत्नी को लाभ पहुंच सकता है. दरअसल नई पॉलिसी के तहत बजट में बच्चों की देखभाल से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने का प्रावधान है.
जांच की उठी मांग
इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता की कोरू किड्स में हिस्सेदारी है. हालांकि, 10 डाउनिंग स्ट्रीट का कहना है कि इस मामले में ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के मंत्रिमंडल कोड का पालन किया था. लेकिन विपक्ष ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा है. लिबरल डेमोक्रेट के चीफ व्हिप वेंडी चैंबरलेन ने कहा कि ऋषि सुनक को हितों के संभावित टकराव से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब देना है.
उन्होंने मंत्रियों के व्यावसायिक लाभों से संबंधित स्वतंत्र सलाहकार सर लॉरी मैगनस से मामले की जांच का अनुरोध किया है.
ब्रिटेन के कंपनीज हाउस रजिस्टर में अक्षता को कोरू किड्स का शेयरधारक बताया गया है. लेबर पार्टी की नेता एंजेला रेनर ने कहा कि सुनक को जवाब देना चाहिए कि जब उनसे कंपनी में उनके परिवार की हिस्सेदारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर जवाब क्यों नहीं दिया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








