
ब्रिटेन का 1947 मोमेंट! अब PAK मूल के हमजा यूसुफ UK को तोड़ने में तो ऋषि सुनक बचाने में लगे
AajTak
ऋषि सुनक और हमजा यूसुफ ब्रिटेन में एशियाई मूल के ये दो राजनेता आज अपने अपने देश में शीर्ष पद पर हैं. दोनों का ही जड़ें अविभाजित भारत से है. लेकिन वर्तमान में दोनों के हितों में टकराव है. हमजा यूसुफ स्कॉटलैंड को संप्रभु राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो ऋषि सुनक के कंधे पर ब्रिटेन की भौगोलिक सीमाओं को कायम रखने की चुनौती है. स्कॉटलैंड की ये मांग भारत के विभाजित होकर अलग पाकिस्तान बनने की याद दिलाती है.
कहते हैं कि इतिहास कभी न कभी खुद को दोहराता है. भारत का विभाजन करवाने वाले ब्रिटेन के साम्राज्यवादियों, पीएम क्लीमेंट एटली और वायसराय माउंटबेटेन ने शायद ही कभी ये कल्पना की होगी कि भारत के बंटवारे के मात्र 75 साल बाद एक ऐसा मौका आएगा जब ब्रिटेन के बंटवारे पर गंभीर चर्चा होगी. नियति का न्याय तो ये भी है कि इस बंटवारे को रोकने या मुकम्मल करने की जिम्मेदारी एक हिन्दु्स्तानी मूल और एक पाकिस्तानी मूल के नेता के हाथ में है.
भारत की आजादी के 75 साल बाद आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारतवंशी मूल के हिन्दू ऋषि सुनक हैं और ब्रिटेन से अलग होने की मांग कर रहे स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर एक पाकिस्तानी मूल के मुस्लिम हमजा यूसुफ हैं. हमजा यूसुफ पिछले सोमवार को ही स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर बने हैं. फर्स्ट मिनिस्टर यानी कि वहां का प्रधानमंत्री. मतलब कि स्कॉटलैंड का सर्वोच्च नेता जिनके हाथ में जिनके हाथों में सभी विधायी और कार्यपालिका की शक्तियां होती हैं.
ब्रिटेन का 1947 मोमेंट!
ब्रिटेन से स्वतंत्र अस्तित्व की मांग यूं तो स्कॉटलैंड सालों से कर रहा है. हमजा यूसुफ ने चुनाव प्रचार के दौरान सालों पुराने इस स्कॉटिश गुबार और भावनाओं को खूब हवा दी थी और कहा था कि अगर वे चुनाव जीत गए तो वे स्कॉटलैंड को ब्रिटेन से अलग कर स्वतंत्र देश बनाने की दिशा में मजबूत कदम आगे बढ़ाएंगे. हमजा यूसुफ की इस कॉल को लोगों का जोरदार समर्थन मिला और वे निर्वाचित घोषित किए गए. लेकिन जब उन्होंने स्कॉटलैंड को ब्रिटेन से अलग करने के अपने एजेंडे के बारे में ब्रिटिश पीएम से बात की तो ऋषि सुनक ने उन्हें टका सा जवाब दिया और ऐसी किसी भी कोशिश को सिरे से खारिज कर दिया.
ब्रिटेन के मौजूदा हालात की भारत के बंटवारे के दौर से बराबर की तुलना तो नहीं की जा सकती है लेकिन वर्ष 2023 का ये ब्रिटेन हिन्दुस्तानियों को 1946-47 का वो दौर याद दिलाता है जब ब्रिटेन भारत को बांटने के लिए पंच बना बैठा था. मुस्लिम लीग के नेता मोहम्मद अली जिन्ना और लियाकत अली खान भारत से पाकिस्तान को अलग करवाने के लिए अड़े थे जबकि गांधी-नेहरू और पटेल ऐसे किसी भी प्रस्ताव के खिलाफ थे. आज ब्रिटेन में भी कुछ ताकतें अपने लिए अलग देश की मांग कर रही हैं. पाकिस्तानी मूल का एक स्कॉटिश स्कॉटलैंड को ब्रिटेन से अलग कराना चाहता है जबकि भारतीय मूल का ब्रिटिश पीएम इस देश को बंटने नहीं देने पर अड़ा है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक ट्वीट कर इस स्थिति की तुलना 1946-47 से की है.
ऐसी है ब्रिटेन की बनावट और बसावट

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







