
ब्रिटिश शाही घराने की बहू केट मिडलटन के मेडिकल रिकॉर्ड से हुई छेड़छाड़? केंसिंग्टन पैलेस ने दिया जवाब
AajTak
ब्रिटिश शाही घराने की बहू केट मिडलटन की मेडिकल रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है. उनके मेडिकल रिपोर्ट को लीक करने की कोशिश की गई. जनवरी महीने में केट की पेट की सर्जरी हुई थी. ये सर्जरी सेंट्रल लंदन के अस्पताल में हुई थी. आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने अवैध रूप से उनके निजी मेडिकल रिकॉर्ड तक पहुंचने की कोशिश की.
ब्रिटिश शाही घराने की बहू केट मिडलटन की मेडिकल रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है. उनके मेडिकल रिपोर्ट को लीक करने की कोशिश की गई. जनवरी महीने में केट की पेट की सर्जरी हुई थी. ये सर्जरी सेंट्रल लंदन के अस्पताल में हुई थी. आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने अवैध रूप से उनके निजी मेडिकल रिकॉर्ड तक पहुंचने की कोशिश की. एक ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. ब्रिटेन के सूचना निगरानी संस्था ने रिपोर्टों के आधार पर कथित घटना की जांच शुरू कर दी है. खबरों के मुताबिक, यह घटना कथित तौर पर लंदन क्लिनिक में हुई, जो लंदन के सेंट्रल एरिया में स्थित है.
द मिरर की रिपोर्टों के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा केट की गोपनीय मेडिकल रिपोर्ट को देखने की कोशिश की गई थी. सूचना आयुक्त कार्यालय (ICO) के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि हमें अस्पताल नियमों के उल्लंघन की एक रिपोर्ट मिली है और हम दिए गए डिटेल के बारे में जांच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Britain: शाही जोड़े के इस फैसले से छिड़ा विवाद! अचानक लंदन छोड़ रहे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन
राजकुमारी के आधिकारिक निवास से किया गया संपर्क द मिरर के अनुसार, लंदन क्लिनिक ने कथित तौर पर गोपनीयता के उल्लंघन के बारे में सूचित करने के लिए वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी के आधिकारिक निवास केंसिंग्टन पैलेस से संपर्क किया. पूछताछ में केंसिंग्टन पैलेस ने कहा कि यह मामला लंदन क्लिनिक से जुड़ा है. लंदन क्लिनिक ने अब तक इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है. लेकिन क्लिनिक का कहना है कि रोगी की गोपनीयता के प्रति वह गंभीर है और ऐसी किसी भी मरीज की गोपनीय जानकारी लीक नहीं होनी चाहिए.
केट मिडलटन को घटना के बारे में बताया गया अस्पताल के एक अधिकारी ने द मिरर को बताया कि हम अपने सभी मरीजों के लिए गोपनीयता बनाए रखने में दृढ़ता से विश्वास करते हैं. द मिरर ने कहा कि केट मिडलटन को इस घटना के बारे में बताया गया था. केट मिडलटन के साथ ऐसी ही एक घटना 2012 में हुई थी, जब एक कॉल की वजह से केट मिडलटन की मेडिकल रिपोर्ट का अनधिकृत खुलासा हुआ था. केट तब बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थीं.
फिलहाल स्वस्थ हैं केट 16 जनवरी को हुई पेट की सर्जरी के बारे में केट मिडलटन के स्वास्थ्य के बारे में चल रही अटकलों पर केंसिंग्टन पैलेस ने अपडेट दिया है. केंसिंग्टन पैलेस ने कहा है कि राजकुमारी स्वस्थ हो रही हैं. हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें विंडसर के पास एक स्थानीय दुकान पर केट मिडलटन को प्रिंस विलियम के साथ खरीदारी करते हुए देखा गया था.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










