
बोकारो पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता! फिरौती मांगने वाले 5 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
Zee News
Bokaro Crime News: बोकारो में बालीडीह पुलिस ने 5 कुख्यात अपराधी को चास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के जरिए कई खुलासे होने की आशंका जताई है.
Bokaro: बोकारो में बालीडीह पुलिस को शनिवार की रात बड़ी कामयाबी लगी है. यहां पुलिस ने 5 कुख्यात अपराधी को चास से गिरफ्तार किया है. वहीं, इसे लेकर बालीडीह थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि 'कुछ दिन पहले बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीडी से एक व्यापारी बसंत महतो को कुछ 8 अपराधी हथियार के बल पर किडनैप कर बादाम बासा जंगल में ले गए थे. उनके परिजनों को फोन पर फिरौती मांगी गई थी. जिस पर पुलिस कंप्लेंट दर्ज की गई थी.' उन्होंने आगे बताया कि 'एसपी के आदेश मिलने के बाद एक पुलिस टीम गठित की गई और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई. जिसके बाद कुख्यात अपराधी वीरेंद्र यादव पकड़ा गया. हालांकि, बाकी अपराधी वहां से भाग निकले थे. जिसके बाद शनिवार की रात चास से पांच और अपराधियों को पकड़ लिया गया. यह लोग चास में किराए का एक रूम लेकर रहते थे और रात में योजना बनाते और ऑपरेट करते थे. चाहे चोरी की घटना हो, लूटपाट की घटना हो या फिर रंगदारी मांगने की घटना हो ये सारी घटना को अंजाम देते थे. इन सभी ने इस फिरौती की घटना को स्वीकार किया है और इनके खिलाफ दर्जनों अपराध का इतिहास भी रहा है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








