
बोकारो: कोलकाता से बुलाई जाती थीं लड़कियां, बोकारो पुलिस ने छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
AajTak
झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने कोऑपरेटिव कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने रैकेट चलाने वाले सनी कुमार और निखिता प्रवीन को गिरफ्तार किया. निखिता को कोलकाता से बुलाया गया था. जांच में कई आपत्तिजनक वस्तुएं और मोबाइल ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली. दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया और मामले की जांच जारी है.
झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यह रैकेट शहर के सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र की कोऑपरेटिव कॉलोनी में चलाया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्लॉट नंबर 155 में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है.
सूचना मिलने के बाद शहर के डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा. छापेमारी के दौरान सनी कुमार और निखिता प्रवीन को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि इस कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं.
पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि सनी कुमार पूरे रैकेट का संचालन कर रहा था. उसने निखिता प्रवीन को कोलकाता के खिदिरपुर से बोकारो बुलाया और प्लॉट नंबर 155 में रूम किराए पर लेकर सेक्स रैकेट चलाया.
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की जांच की, जिसमें कई ग्राहकों के साथ लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिली. इसके आधार पर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी फिलहाल जेल भेज दिए गए हैं. जांच पूरी होने तक यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रैकेट के अन्य हिस्सेदारों का पता लगाया जा सके और कानूनी कार्रवाई की जा सके. इस घटना पर पुलिस ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार और मामले की जांच जारी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










