
बॉलीवुड के लिए लकी है 26 जनवरी, फिल्मों ने की बंपर कमाई, बॉर्डर-2 बनाएगी रिकॉर्ड?
AajTak
रिपब्लिक डे पर हर साल कोई ना कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज होती है. इस साल सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 आ रही है. अब देखना होगा कि ये बाकी गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुईं फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.
गणतंत्र दिवस का मौका हो और सिनेमाघरों में देशभक्ति या किसी बड़े सुपरस्टार की फिल्म न हो, ऐसा अब कम ही देखने को मिलता है. 26 जनवरी का वीकेंड बॉलीवुड के लिए हमेशा से 'गोल्डन पीरियड' रहा है. इस दौरान रिलीज होने वाली फिल्मों को न केवल छुट्टियों का फायदा मिलता है, बल्कि दर्शकों का जोश भी बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर देता है.
पिछले कुछ सालों में इस खास दिन ने बॉलीवुड को 'पठान' जैसी 1000 करोड़ी फिल्म दी है, तो वहीं 'एयरलिफ्ट' और 'उरी' जैसी फिल्मों ने देशभक्ति के जज्बे को नई ऊचाइंयों पर पहुंचाया है. जानिए किन फिल्मों ने गणतंत्र दिवस पर अपना जलवा दिखाया.
शाहरुख खान का जबरदस्त कमबैक साल 2023 में गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान ने इस मौके का ऐसा फायदा उठाया कि सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. शाहरुख खान की चार साल बाद वापसी और ऊपर से छुट्टी का दिन फिल्म ने पहले दिन ही 57 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग की थी. 26 जनवरी को इस फिल्म ने अकेले हिंदी भाषा में करीब 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने बॉलीवुड के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1050 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन अपने नाम किया.
फाइटर ने भी दिखाया दम पठान के बाद साल 2024 में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी. गणतंत्र दिवस के दिन यानी यानी 26 जनवरी को इस फिल्म ने करीब 40 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था. भारतीय एयरफोर्स पर आधारित इस फिल्म ने दुनियाभर में 359 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
'पद्मावत' की ब्लॉकबस्टर सफलता साल 2018 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को कई राज्यों में बैन का सामना भी करना पड़ा था लेकिन भारी विरोध के बावजूद दर्शकों का हुजूम थियेटर्स तक पहुंचा. 26 जनवरी को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का जोरदार कलेक्शन किया था. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म ने भारत में 302 करोड़ और दुनियाभर में 585 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था.
अक्षय कुमार की भी दिखा जादू इसके अलावा देशभक्ति फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार के लिए रिपब्लिक डे काफी लकी साबित होता था. उनकी फिल्में जैसे 'बेबी' (2015) और 'एयरलिफ्ट' (2016) इसी दौरान रिलीज हुईं. 'एयरलिफ्ट' ने जहां दुनियाभर में 210 करोड़ रुपये की सुपरहिट कमाई की थी, वहीं 'बेबी' ने भी 142 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर अपनी छाप छोड़ी थी.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












