
'बॉर्डर 2' में रीक्रिएट हुआ 'संदेशे आते हैं' गाना, अनु मलिक बोले- लोगों के खून में बसा है...
AajTak
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद अनु मलिक ने इंटरव्यू में अपने आइकॉनिक गाने 'संदेशे आते हैं' पर बात की. उन्होंने कहा कि भले ही ये गाना रीक्रिएट होकर डाला गया हो, लेकिन इसके बिना इस फिल्म को बनाना नामुमकिन बात है.
जेपी दत्ता की आइकॉनिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल 'बॉर्डर 2' आज फाइनली थिएटर्स में रिलीज हो गया है. इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. 'बॉर्डर 2' में कई चीजें ऐसी हैं, जो पहले पार्ट में भील थीं जैसे फिल्म के गाने. इसमें नेशनल अवॉर्ड विनिंग गाने 'संदेशे आते हैं' को नए सिरे से रीक्रिएट किया गया. लेकिन उसकी फील को पुराने जितना बरकरार रखा गया.
'बॉर्डर 2' के गानों पर बोले अनु मलिक
अब नई 'बॉर्डर' फिल्म में अपने आइकॉनिक गाने 'संदेशे आते हैं' की रीक्रिएशन पर कंपोजर अनु मलिक ने बात की. एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उन्हें 'बॉर्डर 2' में 'संदेशे आते हैं' का रीक्रिएशन कैसा लगा? तो अनु मलिक ने कहा, 'संदेशे आते हैं इतना लोकप्रिय गाना है. इसे आए हुए 28 साल हो गए हैं. जब इस गाने की नीव रखी गई थी, डायरेक्टर जेपी दत्ता साहब मेरे पास आए थे. उन्होंने कहा था कि अनु मुझे कुछ ऐसा गाना चाहिए जो सदा-सदा चले.
'मैंने कोशिश बहुत की लेकिन हाथ में कोई मुखड़ा नहीं आ रहा था. एक दिन जावेद साहब आए, उन्होंने पूरा गाना लिखा हुआ था. स्टूडियो में सिर्फ हम तीन लोग मैं, जावेद साहब और जेपी दत्ता साहब बैठे हुए थे. हमने गाना बनाना शुरू किया, फिर जो हुआ वो इतिहास है. उसकी रिकॉर्डिंग करते हुए सुबह के 5 बज गए थे. जो हमारे गाने को रिकॉर्ड कर रहे थे, उन्होंने मुझसे कहा कि दोनों सिंगर्स सोनू निगम और रूप कुमार राठोड़ को अलग-अलग रिकॉर्ड करेंगे. लेकिन मैंने कहा कि नहीं दोनों साथ में गाएंगे और फिर उन्हें रिकॉर्ड किया जाएगा.'
'संदेशे आते हैं' की रिकॉर्डिंग पर क्या बोले अनु मलिक?
अनु मलिक आगे बताते हैं कि 'संदेशे आते हैं' गाना रिकॉर्ड करते वक्त पूरा हॉल सिंगर्स और कोरस में गाने वालों से भरा हुआ था. इसे बनाने के लिए काफी मेहनत की गई थी. उन्होंने कहा कि आज जब ये गाना दोबारा लौट रहा है, तो उन्हें एक अजीब सी खुशी भी हो रही है. कंपोजर ने अपनी खुशी का कारण बताते हुए कहा, 'ये गाना इतना चला कि आज ये हर हिंदुस्तानी के DNA में है. ये गाना इसलिए बना था क्योंकि जेपी साहब ने मुझे उन वीर जवानों की कहानी सुनाई जो सरहद पर तैनात हैं. उनकी स्टडी बेहद शानदार थी.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












