
'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना-सुनील शेट्टी को दिया गया ट्रिब्यूट? फिल्म में इस अनोखे तरीके से दिखी झलक
AajTak
'बॉर्डर 2' फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई है. इसमें कई ऐसी चीजें हैं, जो जनता की पुरानी यादें ताजा करती है. मगर एक चीज भी ऐसी है, जिसे देखकर कई लोग सरप्राइज होंगे.
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' आज फाइनली थिएटर्स में लग चुकी है. 28 सालों बाद जेपी दत्ता की आइकॉनिक 'बॉर्डर' का सीक्वल आया, जिसे देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे. थिएटर्स भी पहले दिन हाउसफुल दिख रहे हैं, जिससे इसे एक शानदार ओपनिंग मिलने की उम्मीद है.
'बॉर्डर 2' में फैंस के लिए है बड़ा सरप्राइज
'बॉर्डर 2' को सोशल मीडिया पर उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग फिल्म में दिखाए इमोशन्स से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं. 1997 में आई 'बॉर्डर' अपने आप में काफी इमोशनल फिल्म थी. अब मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' को भी आइकॉनिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने फैंस के लिए एक ऐसा सरप्राइज एलिमेंट डाला है, जो उनकी फिल्म देखने की खुशी को और बढ़ा सकता है.
आगे बढ़ने से पहले, चेतावनी. क्योंकि ये सरप्राइज आपका फिल्म देखने का मजा खराब कर सकता है. इसलिए स्पॉइलर अलर्ट
फिल्म 'बॉर्डर 2' में पिछली वाली 'बॉर्डर' के आइकॉनिक किरदारों को याद किया गया है. अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी को एक खास तरह से ट्रिब्यूट दिया गया है. फिल्म में उनका दो बार जिक्र हुआ है, जो बिल्कुल भी फोर्स्ड नहीं लगता. पहला जिक्र फिल्म में जंग शुरू होने से पहले होता है.
स्पॉइलर अलर्ट

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












