
बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ी गई युवती, तालिबान ने बीच चौराहे पर दी क्रूर सजा
AajTak
युवती को फोन पर बॉयफ्रेंड से बात करने पर तालिबान ने उसे क्रूर सजा दे दी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. युवती को बीच चौराहे पर सरेआम कोड़े मारे गए.
किसी लड़की द्वारा किसी लड़के से फोन पर बात करना शायद गुनाह नहीं है. लेकिन अक्सर ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जब ऐसा करना दोनों में से किसी एक को भारी पड़ जाता है. अफगानिस्तान से ऐसा ही वाकया सामने आया है जब एक युवती को लड़के से फोन पर बात करना महंगा पड़ गया. Photo: Kabul Express 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अफगानिस्तान के हेरात प्रांत की है, यहां के हफ्तागोला नमक जगह पर एक युवती को फोन पर बॉयफ्रेंड से बात करने पर तालिबान ने उसे क्रूर सजा दे दी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. Photo: Kabul Express वीडियो में दिख रहा है कि उस युवती को बीच चौराहे पर सरेआम 40 कोड़े मारे गए. कोड़े बरसाए जा रहे थे और अन्य लोग इस सजा का वीडियो बना रहे थे. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग इस सजा को देखने के लिए वहां पहुंचे थे और चुपचाप इसे देख रहे थे. Photo: Kabul Express
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










