
बॉयफ्रेंड ने घर में घुसकर मारे 18 बार चाकू, मरने से पहले पूछती रही गर्लफ्रेंड- 'क्या मैं मर जाऊंगी...'
AajTak
एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को 18 बार चाकू मारा. इसके बाद महिला चिल्लाते हुए घर से भागी और सड़क पर जाकर गिर गई. जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी. उसके अंतिम शब्द थे - क्या मैं मर जाऊंगी.
लिवरपुल के एक कोर्ट में हत्या की सुनवाई हो रही थी. 34 साल के एक शख्स पर उसी की गर्लफ्रेंड की हत्या करने का आरोप था. उसने अपनी प्रेमिका को 18 बार चाकू मारे थे. कोर्ट में आरोपी ने बताया कि पुलिस ने अगर एक सप्ताह पहले अपना काम किया होता तो ऐसी नौबत नहीं आती. जानते हैं आखिर इस खौफनाक अपराध के पीछे की कहानी क्या है? अपनी ही गर्लफ्रेंड को मारने वाले शख्स ने पुलिस से ऐसा क्यों कहा.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, लिवरपूल क्राउन कोर्ट में एक महिला की हत्या की सुनवाई चल रही थी. कोर्ट को बताया गया कि रेबेका कैम्पबेल (32) को 34 साल के माइकल ऑरमैंडी ने मर्सीसाइड के ह्यूटन स्थित रेबेका के घर में घुसकर 18 बार चाकू मारा. ऑरमैंडी रेबेका का बॉयफ्रेंड था.
सड़क पर चिल्लाते हुए भाग रही थी महिला चाकू लगने के बाद वह घर से बाहर निकली और सड़क पर चिल्लाते हुए भागी. वह चिल्ला रही थी - मुझे चाकू मारा गया है. फिर वह कुछ देर जाकर गिर गई. जब आपातकालीन दल उसकी जान बचाने के लिए पहुंचे, तब रेबेका ने एक अधिकारी से पूछा- क्या मैं मर जाऊंगी?.
पुलिस ने जवाब दिया कि आपको चोट लगी है, लेकिन अब आप सबसे अच्छी जगह पर हैं. दुर्भाग्यवश रेबेका को बचाया नहीं जा सका और अगले दिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.पोस्टमार्टम से पता चला कि उसे 18 बार चाकू से वार करने तथा नौ बार काटने के घाव थे.उसकी मौत का कारण छाती पर चाकू से वार बताया गया.
आरोपी ने पुलिस से क्यों कहा- अपना काम किया होता तो ये नहीं होता लिवरपूल क्राउन कोर्ट को बताया गया कि ऑरमंडी और रेबेका ने इस भयावह घटना से कुछ दिन पहले लिवरपूल शहर में एक पूरे रात बोट पर बिताई थी. जब ऑरमैंडी को गिरफ्तार किया गया तो उसने पुलिस से कहा कि यदि आपने पिछले सप्ताह अपना काम किया होता तो ऐसा नहीं होता.
सुनवाई के दौरान जूरी सदस्यों को पता चला कि घटना से कुछ देर पहले रेबेका अपनी मित्र फेय हेंडरसन के साथ फोन पर बात कर रही थी. फेय बतौर गवाह अपनी दोस्त रेबेका की हत्या के बारे में बताया कि फोन पर बात करते हुए उसने चिल्लाना शुरू कर दिया - चले जाओ, बाहर निकलो.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










