
बॉयफ्रेंड की हत्या के मामले में महिला को फांसी की सजा, प्रेमी को जहर देकर मारा था
AajTak
केरल की एक जिला अदालत ने 24 वर्षीय ग्रीष्मा को अपने प्रेमी शेरोन राज की हत्या करने के लिए मौत की सजा सुनाई है. उसने बॉयफ्रेंड को कीटनाशक मिला ड्रिंक पिलाकर 2022 में उसकी हत्या कर दी थी.
केरल की एक जिला अदालत ने 24 वर्षीय ग्रीष्मा को अपने प्रेमी शेरोन राज की हत्या करने के लिए फांसी की सजा सुनाई है. उसने बॉयफ्रेंड को कीटनाशक मिला आयुर्वेदिक मिश्रण पिलाकर 2022 में उसकी हत्या कर दी थी. अदालत ने इस हत्या को 'बेहद क्रूर, अमानवीय और घिनौना' बताते हुए कहा कि इसने समाज के सामूहिक विवेक को झकझोर दिया है. नेय्याट्टिनकारा अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय ने दोषी ग्रीष्मा पर 3.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. मृतक, शेरोन राज तिरुवनंतपुरम जिले के पारसाला का निवासी था.
अदालत ने मामले में तीसरे आरोपी और ग्रीष्मा के मामा निर्मलाकुमारन नायर को सबूत नष्ट करने के लिए आईपीसी की धारा 201 के तहत तीन साल की सजा और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. ग्रीष्मा ने सजा में नरमी के लिए अपनी एजुकेशन की उपलब्धियों, पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड न होने और माता-पिता की इकलौती बेटी होने का हवाला दिया.
हालांकि, 586 पन्नों के अपने फैसले में अदालत ने कहा कि आरोपी के सामाजिक पृष्ठभूमि, पारिवारिक परिस्थितियों, उम्र, आपराधिक रिकॉर्ड न होने और उसके अच्छे आचरण को 'दुर्लभतम मामलों' की श्रेणी से बाहर करने के लिए सहायक नहीं माना जा सकता.
ग्रीष्मा और शेरोन राज कौन हैं? ग्रीष्मा ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक निजी कॉलेज में साहित्य की पढ़ाई की थी. पीड़ित शेरोन राज तिरुवनंतपुरम जिले के पारसाला का मूल निवासी है. वह भी उसी कॉलेज में बीएससी रेडियोलॉजी के अंतिम वर्ष का छात्र था. दोनों के बीच एक साल से ज्यादा समय तक नज़दीकी रिश्ता रहा, उसके बाद दोनों के बीच रिश्ता खराब हो गया.
1 लाख का जुर्माना लगा अदालत ने ग्रीष्मा को आईपीसी की धारा 364 (हत्या के उद्देश्य से अपहरण) के तहत 10 साल की सजा और 1 लाख रुपये जुर्माना, धारा 328 (ज़हरीला पदार्थ देकर हानि पहुंचाने का इरादा) के तहत 5 साल की कठोर सजा और 50,000 रुपये जुर्माना, और धारा 203 (अपराध के संबंध में झूठी सूचना देना) के तहत 2 साल की सजा सुनाई. आदेश में कहा गया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी.
कोर्ट ने यह भी कहा कि जुर्माने की राशि यदि वसूली जाती है तो उसे शेरोन राज के माता-पिता को दिया जाएगा. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'यदि कानून के तहत अधिकतम सजा नहीं दी गई, तो यह अदालत अपने कर्तव्य का पालन करने में विफल रहेगी. इन परिस्थितियों में मौत की सजा ही उचित और कानूनी होगी.'

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








