
बॉम्बे HC की फटकार के अगले ही दिन मंत्री के बेटे ने किया सरेंडर, महाड़ चुनाव हिंसा से जुड़ा है मामला
AajTak
महाड़ नगर परिषद चुनाव हिंसा मामले में शिवसेना नेता भरत गोगावले के बेटे विकास गोगावले ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. भरत गोगावले महायुति सरकार में मंत्री हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को फटकार लगाई थी.
महाड़ नगर परिषद चुनाव के दौरान हुई हिंसा के मामले में शिवसेना नेता और महायुति सरकार में मंत्री भरत गोगावले के बेटे विकास गोगावले ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा महाराष्ट्र सरकार की कड़ी आलोचना के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया. राज्य सरकार ने शुक्रवार को हाई कोर्ट को बताया कि विकास गोगावले ने रायगढ़ जिले के महाड़ पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया है. कोर्ट ने गुरुवार को सरकार से सवाल किया था कि क्या राज्य में कानून का राज है और क्या मुख्यमंत्री इतने बेबस हैं कि एक कैबिनेट मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही.
एडवोकेट जनरल मिलिंद साठे ने न्यायमूर्ति माधव जामदार की एकल पीठ को बताया कि इस मामले के सभी आरोपी, जिनमें विकास गोगावले और उनके चचेरे भाई महेश गोगावले शामिल हैं, ने सुबह महाड़ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. पुलिस के अनुसार, विकास गोगावले, महेश गोगावले और छह अन्य आरोपी सरेंडर करने महाड़ सिटी पुलिस स्टेशन पहुंचे. बता दें कि 2 दिसंबर को हुए नगर परिषद चुनाव के दौरान एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी. शिंदे और पवार दोनों भाजपा-नीत महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं.
यह भी पढ़ें: शिंदे संग चले राज ठाकरे... महाराष्ट्र निगम चुनाव के गठबंधन पर अब भारी होती अवसरवादी राजनीति
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. झड़प के दौरान पिस्तौल लहराए जाने के चलते आर्म्स एक्ट भी लगाया गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं, जिसके बाद क्रॉस-एफआईआर हुईं. बॉम्बे हाई कोर्ट श्रीयंश जगताप की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद शुक्रवार को जगताप ने अपनी याचिका वापस ले ली, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.
सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जामदार ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले में महाराष्ट्र के दो उपमुख्यमंत्रियों से जुड़ा पहलू है. उन्होंने कहा, 'अब पुलिस को उसे (श्रीयंश जगताप) भी गिरफ्तार करना होगा. फर्क सिर्फ इतना है कि वह एक पूर्व मंत्री का बेटा है.' विकास और महेश गोगावले की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर भी कोई राहत नहीं मिली थी. श्रीयंश जगताप को दिसंबर में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण मिला था. कोर्ट ने गुरुवार को मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी न होने पर कानून व्यवस्था को लेकर सख्त टिप्पणी की थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






