
बैंड बाजा बारात: सेलेब्स की महंगी शादियों के पीछे छिपा है तगड़ा मुनाफे का खेल
AajTak
बॉलीवुड में सेलिब्रिटी शादियां सिर्फ निजी आयोजन नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस मॉडल बन चुकी हैं. प्री-वेडिंग शूट, शादी की तस्वीरें और फर्स्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होकर लाखों-करोड़ों व्यूज और लाइक्स लाते हैं, जिससे फॉलोअर्स में भारी बढ़ोतरी होती है. यह ट्रेंड सेलिब्रिटी मार्केटिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस की नई दिशा दर्शाता है.
बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात का सीजन है. रश्मिका विजय की शादी उदयपुर में धूमधाम से हो चुकी है. शादी की प्रीवेडिंग शूट से लेकर पहली तस्वीर तक, सोशल मीडिया पर हर एक अपडेट मौजूद है. ये पहली शादी नहीं है जिसका इतना बज है, इसके पहले भी सितारों की शादी की चर्चा और उन पर होने वाला खर्चा दोनों ही चर्चा में रहा है. लेकिन इन शादियों में क्या सच में इतना खर्च होता है? इस पैटर्न समझने की जरूरत है क्योंकि यहां बैंड बाजा बारात के साथ जुड़ी होता है पैसा और प्रमोशन. ये प्रमोशन सेलेब्स को जबरदस्त मुनाफा भी कराता है. इसकी शुरुआत होती है इश्क के चर्चे के के साथ. पावर कपल बनने से पहले सेलेब्रिटी के रिश्ते की शुरुआत होती है. फिल्म में साथ कास्टिंग से लेकर इश्क के चर्चे हर तरफ होते हैं ऐसे में खबरों में बने रहने का फायदा मिलता है. सालों तक रिश्ता टिक गया तो इसके बाद रिश्ता पक्का होता है. तो प्रीवेडिंग बज शुरू होता है. फिर आती है शादी की तैयारी, शादी की तारीख क्या होगी? शादी कहां पर होगी? ये सारा प्लान डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्च, सब सुर्खियों में बना रहता है. अब जिस दिन शादी होती है उस दिन तस्वीरें लीक भी होती है. फिर बारी आती है फर्स्ट फोटो की. ये पूरा गेम प्लान यहीं नहीं रुकता. पावर कपल का टैग बन चुके कपल की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर क्रेज बढ़ा देती है. अब अगर ये लग रहा है कि ये सारी बातें तो आम है तो इसके बीच का बिजनेस कुछ इस तरह हैं...
सेलिब्रिटी की शादियां फॉलोअर्स कैसे बढ़ाती हैं? इसकी शुरुआत होती है वायरल कंटेंट से, प्री-वेडिंग शूट, एंगेजमेंट, मेहंदी, संगीत, हल्दी, बारात, फर्स्ट लुक. हर मोमेंट को रील्स, स्टोरीज और पोस्ट में बदला जाता है. ये राज किसी से छिपा नहीं है कि एक अच्छी रील लाखों-करोड़ों व्यूज ला सकती है. करोड़ों व्यूज का मतलब साफ है कि मोटी कमाई. फैंस का हमेशा से ही अपने पसंदीदा सितारों से इमोशनल कनेक्शन होता है. जितने चाव से इनके अफेयर्स की खबरों पढ़ी जाती है, उतना ही बेसब्री से इनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार किया जाता है. इसी कवायद में यूजर्स इन स्टार्स के अकाउंट को फॉलो करते हैं. फैंस कमेंट्स, शेयर करते हैं. यहीं से शुरू होता है ट्रेंड होने का खेल.
डिजाइनर्स का टाइअप
शादी के लहंगे से लेकर जूलरी पर हर किसी की निगाह होती है. ये नया ट्रेंड सेट करते हैं. ऐसे में जब सेलेेब्स की शादी की खबर डिजाइनर्स तक पहुंचती है तो वो खुद उन्हें अप्रोच करके अपने डिजाइन ऑफर करते हैं. क्योंकि उन्हें अच्छे से पता है कि ओरिजनल से लेकर लोकल मार्केट तक सबको वही चाहिए जो दीपिका आलिया ने अपनी शादी में पहना था. एक्ट्रेस अपने ब्राइडल शूट के फोटोज पूरी डिटेल के साथ डालती हैं. जिसमें लहंगा किसने बनाया से लेकर किसने ड्रेप किया ये तक बताया जाता है. यहीं से साफ हो जाता है कि ये सारा मामला किसी बड़ी डील के तहत हुआ है. ठीक ऐसा ही जूलरी के साथ होता है. सोनम कपूर ने तो एक बार ये सच बताते हुए कहा था कि मैं तो रेंट पर कपड़े पहनती हूं. इतने महंगे कपड़े कौन खरीदता है और खरीदे भी तो रखने की जगह बनानी पड़ेगी.
फर्स्ट फोटो ने ब्रेक किए कई रिकॉर्ड अब बारी आती है शादी की पहली तस्वीर की. इसका क्रेज बनाया जाता है लीक तस्वीरों के साथ. सबसे पहले खबर आती है कि नो फोन पॉलिसी है. कोई गेस्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि तस्वीरें लीक कहां से होती है. कई ऐसी फोटोज सामने आती है जो लैविश वेडिंंग का सारा हाल बता रही होती है. अब बारी आती है सनसेट से पहले खींची गई फर्स्ट वेडिंग फोटो की. इसका क्रेज कितना है ये इसके व्यूज बताते हैं. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तस्वीर पर 14-16.5 मिलियन+ ज्यादा लाइक थे. इसका कैप्शन सबसे बड़ा अट्रैक्शन था. "Ab humari permanent booking hogayi hai". आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की फोटो पर 24 घंटे में 13.19 मिलियन से ज्यादा लाइक थे. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तस्वीर पर 12.6 मिलियन (कंबाइंड/कैट की पोस्ट) पोस्ट्स पर 20M+ लाइक थे. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 2018 10.7 मिलियन+ शादी के फोटोज ने बड़ा बूस्ट दिया था. इन सबका रिकॉर्ड तोड़ते हुए रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीर ने 17 मिलियन लाइक का आंकड़ा छू लिया है.
शादी हो जाने के बाद का ब्रांड्स और स्पॉन्सरशिप का प्रॉफिट खेल

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












