
'बैंड बाजा बारात और मार्केट्स...', 35 लाख शादियां दहलीज पर, खूब बिकेंगे गहने!
AajTak
भारतीय शेयर बाजार में भी त्योहारों और शादियों के मौसम में उछाल देखने को मिलता है, जिसकी मुख्य वजह कंज्यूमर स्पेंडिंग में आने वाली तेजी है.
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही भारतीय इकोनॉमी के लिए हमेशा ही फायदेमंद रहती है. इस दौरान त्योहारी सीजन होने से लोग जमकर खर्च करते हैं, घर-गाड़ी समेत इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से लेकर तमाम तरह के सस्ते और महंगे सामानों की इन दिनों जमकर बिक्री होती है.
अनुमान है कि देश में सालभर होने वाली कुल बिक्री का एक तिहाई हिस्सा इस त्योहारी सीजन के दौरान किया जाता है. इस सीजन के तुरंत बाद शादियों का सीजन आता है, जो इकोनॉमी को एक और बूस्टर डोज देने का काम करता है. इस बार शादियों को लेकर प्रभुदास लीलाधर की रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि भारत में नवंबर से मिड-दिसंबर तक 35 लाख शादियों पर सवा 4 लाख करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं.
त्योहारी सीजन में खपत बढ़ने की उम्मीद
बीते साल इस अवधि के दौरान देश में 32 लाख शादियां हुई थीं. 'बैंड बाजा बारात और मार्केट्स' टाइटल की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई के बजट में सोने की इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती से त्योहारों और शादी के मौसम में बड़े खर्च को बढ़ावा मिलेगा. सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के साथ ही गोल्ड निवेश के तौर पर भी लोगों को बेहद पसंद आता है.
रिपोर्ट में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT के एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा गया है कि 15 जनवरी से 15 जुलाई के बीच भारत में 42 लाख से ज्यादा शादियां हुईं. इन शादियों में साढ़े 5 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.
किन-किन चीजों की बढ़ सकती हैं डिमांड

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










