
बैंक से डेढ़ करोड़ के जेवर चोरी करने वाला बोला- बेचने का मूड नहीं था, कोई मेरी जमानत न कराए...
AajTak
कानपुर में एक बैंक के लॉकर से चोरी हुए डेढ़ करोड़ के जेवर के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चोरी करने वाले ने जेवरों को दो साल तक घर में ही रखा था. उसका कहना है कि इन्हें बेचने का मूड नहीं था. ये भी कहा कि कोई उसकी जमानत न कराए, राम का नाम लेकर सब ठीक हो जाएगा.
यूपी के कानपुर में साल 2021 में बैंक ऑफ बड़ौदा की किदवई नगर शाखा से एक लॉकर से डेढ़ करोड़ के जेवर चोरी हो गए थे. यह लॉकर रमा अवस्थी के नाम पर दर्ज था, जिसे उनकी बेटी श्रद्धा शुक्ला ऑपरेट करती थी. हैरानी की बात तो ये है कि 2 साल तक ना बैंक अधिकारियों और ना ही लॉकर मालिक को इसकी भनक लगी. हालांकि, मामला प्रकाश में आने के बाद 13 हजार जीबी के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है.
इस दौरान पता चला कि चोरी करने वाले ने जेवरों को दो साल तक घर में ही छिपाए रखा. उसका कहना है कि इन्हें बेचने का मूड नहीं था. आरोपी की पहचान रोहित शुक्ला के रूप में हुई है. पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड का कहना है रोहित एक लॉकर मेंटेनेंस करने वाली कंपनी की तरफ से बैंक में लॉकर ठीक करने गया था. उसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया.
'अधिकारियों ने नियमों का पालन नहीं किया'
पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इसी बैंक शाखा से 2019 में भी एक लॉकर से साढ़े तीन सौ ग्राम सोना चोरी हुआ था. वह चोरी भी इसी ने की थी. ये बात आरोपी ने कबूल भी की है. पुलिस ने उसके पास से लूटा गए जेवर बरामद कर लिए हैं. हालांकि, इस मामले में पुलिस कमिश्नर का यह भी दावा है कि इसमें बैंक अधिकारियों ने लॉकर मेंटेनेंस कराते समय नियमों का पालन नहीं किया. इसलिए उनके मुख्यालय को लापरवाही के बारे में लिखा जाएगा.
'राम का नाम लेकर सब ठीक हो जाएगा'
वहीं, जेवर बरामद होने पर श्रद्धा शुक्ला काफी खुश हैं. उनका दावा है इस चोरी में बैंक के अधिकारी निश्चित रूप से शामिल रहे हैं. उधर, आरोपी का कहना है कि जेवर बेचने का मूड नहीं था, इसलिए घर में ही रखे रहा. उसने ये भी कहा, "मैं चाहता हूं कि भगवान करे कोई मेरी जमानत न कराए, राम का नाम लेकर सब ठीक हो जाएगा."

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








