
बेसमेंट में एंट्री-एग्जिट का एक ही रास्ता, घुप अंधेरा और 'बाढ़' में फंस गए 35 छात्र... RAU's IAS कोचिंग सेंटर में हादसे की पूरी डिटेल
AajTak
छात्रों ने बताया कि हर बार बारिश में कोचिंग सेंटर के सामने और बेसमेंट में पानी भरता है. लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कुछ नहीं किया जाता है. ओल्ड राजेंद्र नगर के 80% कोचिंग सेंटर्स में लाइब्रेरी बेसमेंट में बनी है. 10 मिनट की बारिश में यहां पानी भर जाता है. एमसीडी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कल शाम (27 जुलाई) एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां स्थित RAU's IAS Study Circle के बेसमेंट में पानी भरने से दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई. दरअसल, कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बिल्डिंग के बेसमेंट में बनी थी, जहां सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्र पढ़ाई कर रहे थे. भारी बारिश के चलते कोचिंग सेंटर के सामने मुख्य रोड पर पानी भर गया था. शाम 6:30 बजे के करीब सड़क पर भरा पानी अचानक RAU's IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरने लगा.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिस समय बेसमेंट में पानी घुसा उस वक्त वहां 35 छात्र-छात्राएं मौजूद थे. पहले तो कोचिंग सेंटर के कर्मियों और वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने खुद ही बेसमेंट में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास शुरू किए. ज्यादातर तो बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कुछ अंदर ही फंस गए. पानी तेजी से भरने के कारण पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. करीब 30 मिनट बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तब तक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पूरी तरह पानी भर चुका था.
रेस्क्यू के लिए बुलानी पड़ी एनडीआरएफ टीम
अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत भी हुई. हालात बिगड़ने पर एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा. एनडीआरएफ ने पंप के सहारे बेसमेंट से पानी फ्लश आउट करना शुरू किया. गोताखोरों ने तलाश शुरू की तो, अंदर तीन शव मिले. RAU's IAS कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने बताया कि बेसमेंट में लाइब्रेरी के अलावा एक क्लास रूम भी बना है. बेसमेंट में आने और जाने के लिए एक ही रास्ता है. कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग करीब 400 गज में बनी है. ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग है और चार फ्लोर पर क्लास रूम के अलावा अन्य कार्यों के लिए स्पेस उपलब्ध कराया गया है.
छात्रों ने बताया कि हर बार बारिश में कोचिंग सेंटर के सामने और बेसमेंट में पानी भरता है. लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कुछ नहीं किया जाता है. एक दूसरे छात्र ने कहा कि ओल्ड राजेंद्र नगर के 80% कोचिंग सेंटर्स में लाइब्रेरी बेसमेंट में बनी है. 10 मिनट की बारिश में यहां पानी भर जाता है. एमसीडी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दिए हैं. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि जिन लोगों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
ड्रेन टूटने या पाइप फटने से हादसे की आशंका

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







