
बेसबॉल चैम्पियनशिपः दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल ने जीता ब्रॉन्ज, PAK को भी हरा चुकी हैं
AajTak
आंध्र प्रदेश में हुए सीनियर नेशनल बेसबॉल चैम्पियनशिप में दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल मनीषा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. मनीषा 2017 के एशियन कप में भी खेल चुकी हैं, जहां उनकी टीम ने पाकिस्तान को हराया था.
दिल्ली पुलिस में महिला कॉन्स्टेबल ने सीनियर नेशनल बेसबॉल चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. वो दिल्ली स्टेट टीम से खेल रही थीं. ये मेडल उन्होंने 34वें सीनियर नेशनल बेसबॉल चैम्पियनशिप में जीता है. महिला कॉन्स्टेबल मनीषा, साउथ दिल्ली के डीसीपी ऑफिस में शिकायत ब्रांच में तैनात हैं. बेसबॉल चैम्पियनशिप में वो दिल्ली की स्टेट टीम से खेल रही थीं. ये टूर्नामेंट 29 मार्च से 3 अप्रैल के बीच आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में स्थित एसपीजी ग्राउंड में खेला गया था. जबकि, 14 से 26 मार्च के दिल्ली में ही इसकी ट्रेनिंग हुई थी.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











