
'बेरोजगार देश नहीं, सिर्फ वाड्रा हुए हैं', सेंगोल विवाद में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा
AajTak
स्मृति ईरानी ने सेंगोल विवाद और नई संसद के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस को घेरा है. स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि, सेंगोल जो धर्म का दंड है, सेंगोल भारत की लोकतांत्रिक आजादी का प्रतीक है. उसे गांधी खानदान ने नेहरू की एक छड़ी के रूप में बताया और उसे म्यूजियम के एक कोने में रखा. उन्होंने कहा कि सेंगोल का अपमान देश का अपमान है.
नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विवाद जारी था ही इसी बीच सेंगोल भी चर्चा में आ गया है. प्राचीन काल में भी सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक रहा यह बेशकमीती छड़ीनुमा दंड आधुनिक भारत की सत्ता का प्रतीक बनने जा रहा है. इसे लेकर कई राजनीतिक पार्टियां विरोध में हैं और संसद के उद्घाटन के साथ-साथ सेंगोल का भी विरोध कर रही हैं. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दोनों मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरानी ने कहा कि कांग्रेस की दुखती रग यह है कि भारत अब सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो इसने देश की दो संस्थाओं को चोट पहुंचाई है.
कांग्रेस शासन में हर योजना के थे फर्जी लाभार्थीः स्मृति ईरानी सेंगोल विवाद पर स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि, सेंगोल जो धर्म का दंड है, सेंगोल भारत की लोकतांत्रिक आजादी का प्रतीक है. उसे गांधी खानदान ने नेहरू की एक छड़ी के रूप में बताया और उसे म्यूजियम के एक कोने में रखा. उन्होंने कहा कि सेंगोल का अपमान देश का अपमान है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जब कांग्रेस सत्ता में थी तो राशन कार्ड, एलपीजी लाभ में करोड़ों फर्जी लाभार्थी थे. कांग्रेस शासन में छात्रवृत्ति में भी फर्जी लाभार्थी थे. बीजेपी ने 2 लाख 73 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत की है. कांग्रेस ने देश की दो संस्थाओं को चोट पहुंचाई है. एसबीआई ने कहा है कि उसका लाभ आज 58% अधिक है. जो कि 50,000 करोड़ से अधिक होता है.
'सिर्फ वाड्रा हुए बेरोजगार' वहीं, एलआईसी ने मार्च तिमाही में बीती अवधियों की तुलना में 13,428 करोड़ का शुद्ध लाभ बताया है. यानी उसे 466% का लाभ हुआ है. भारत अब सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. क्या यही कांग्रेस की "दुखती रग" है. बेरोजगारी पर प्रियंका के ट्वीट पर स्मृति ईरानी ने कहा कि, बेरोजगार कोई और नहीं वाड्रा हुए हैं.
कांग्रेस पर बोला हमला हताश कांग्रेस पार्टी इस बात को स्वीकार नहीं कर पाई कि कांग्रेस के राज में भारत की जीडीपी 112 करोड़ के पास थी. आज 272 करोड़ हो गई. जिस गरीब किसान को मोहरा बना कर कांग्रेस ने राजनीति के लिए इस्तेमाल किया, 11,000 करोड़ अपने बैंक खातों में डालें हैं, उस किसान का कभी भला नहीं किया.
किसानों का कभी नहीं किया भला अब किसानों को दिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए गए हैं. 730 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ाया गया है. कांग्रेस सरकार में खाद के लिए किसानों को लाइन में लगना पड़ता था. खाद की लाइन में खड़े किसान पर लाठीचार्ज होता था. आज वह सही दाम पर खाद पाता है. ये कांग्रेस के लिए दुख का विषय है.
ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, उन्होंने राष्ट्रपति के खिलाफ मतदान किया. उन्होंने राष्ट्रपति के चुनाव के बाद उनका अपमान किया. अब वे उनका नाम ले रहे हैं. संसद के उद्घाटन का बहिष्कार देश का अपमान है. सेंगोल का अपमान देश का अपमान है. QN पर राष्ट्रपति को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







