
'बेरोजगारी चरम पर, सरकार आंकड़ों में कर रही हेर-फेर...', बोले- सीताराम येचुरी
AajTak
सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि, बेरोजगारी चरम पर है. यह सरकार आंकड़ों में काफी हेराफेरी कर रही है. और अब उन्होंने अवैतनिक श्रम के रोजगार के लिए नयी श्रेणी जोड़ी है. उन्होंने कहा, जहां तक उद्योग का सवाल है, घरेलू मांग की कमी के कारण यह बढ़ने में असमर्थ है. लोगों के पास पैसा या क्रय शक्ति नहीं है.
सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, सरकार आंकड़ों में काफी हेराफेरी कर रही है. लोगों के पास क्रय शक्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि, आजीविका के लिहाज से पिछले 10 साल सबसे खराब हैं. इससे पहले सीपीआई (एम) नेता राममंदिर को लेकर अपना दृष्टिकोण बताया था, उन्होंने मंदिर के उद्घाटन आयोजन में जाने से इन्कार किया है. येचुरी 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे.
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) नेता येचुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि धर्म एक व्यक्तिगत पसंद है और इसे राजनीतिक लाभ का साधन नहीं बनाया जा सकता. अब उन्होंने, भाजपा के ‘जीवंत अर्थव्यवस्था के दावे को खारिज कर दिया और इसे प्रचार करार दिया. उन्होंने कहा, जहां तक लोगों की बात है, आजीविका के लिहाज से पिछले 10 साल सबसे खराब हैं.
उन्होंने कहा कि, बेरोजगारी चरम पर है. यह सरकार आंकड़ों में काफी हेराफेरी कर रही है. और अब उन्होंने अवैतनिक श्रम के रोजगार के लिए नयी श्रेणी जोड़ी है. उन्होंने कहा, जहां तक उद्योग का सवाल है, घरेलू मांग की कमी के कारण यह बढ़ने में असमर्थ है. लोगों के पास पैसा या क्रय शक्ति नहीं है. ज्यादातर भारतीय लोगों के लिए, उनकी वास्तविक क्रय शक्ति घट रही है. जब कोई मांग नहीं है तो कोई भविष्य का निवेश नहीं है.
सीताराम येचुरी ने कहा कि, 'मंदिर का उद्घाटन खुले तौर पर धर्म के राजनीतिकरण को दर्शाता है, जो संविधान के सिद्धांतों के विपरीत है. येचुरी ने कहा, “यहां, भारत के प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और संवैधानिक पदों पर बैठे अन्य लोगों की उपस्थिति में इस समारोह का उद्घाटन किया जायेगा.माकपा नेता ने कहा कि इस राजनीतिकरण का मुकाबला करने की रणनीति धर्मनिरपेक्षता का सख्ती से पालन है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









