
'बेरोजगारी और महंगाई की वजह से हुई संसद की सुरक्षा में चूक', राहुल ने मोदी सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
AajTak
संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा में चूक हुई है. ऐसा क्यों हुआ... क्योंकि इस देश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है. पीएम मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. इसी वजह से संसद की सुरक्षा में चूक हुई है.
संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. राहुल ने कहा कि सुरक्षा में चूक हुई है. ऐसा क्यों हुआ... क्योंकि इस देश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि PM मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. इस घटना के पीछे का कारण बेरोजगारी और महंगाई हैं.
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गृहमंत्री सदन में बयान देना नहीं चाहते. वह मीडिया में इस मामले पर बयान दे रहे हैं, लेकिन सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सदन में नहीं बोलते हैं. साथ ही कहा कि वह कांग्रेस का नाम लेकर वोट मांगते हैं, नेहरूजी और गांधीजी को निशाना बनाकर वोट मांगते हैं.
वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कहा था कि नौजवानों के परिवार से जब मीडिया ने बात की, तो उन्होंने बताया कि ये सभी युवा बेरोजगारी से दुखी थे. इसलिए वो सदन में कूद गए. नौकरी नहीं मिल रही थी तो गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए वो लोग सदन में कूद गए थे.
इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा सरकार पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और आश्चर्य जताया था कि गृहमंत्री सदन में बयान देने को तैयार क्यों नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इसमें मैसूरु के भाजपा सांसद की भूमिका थी जिन्होंने घुसपैठियों को विजिटर पास उपलब्ध कराए थे. जयराम रमेश ने सवाल उठाया था कि इस मामले में उनकी क्या भूमिका है. साथ ही कहा था कि ये संसद की अवमानना है. यह संसदीय परंपराओं की अवमानना है. जब संसद का सत्र चल रहा हो तो मंत्री कभी भी गंभीर मुद्दों पर संसद के बाहर इतने बड़े बयान नहीं देते. वे संसद को विश्वास में लेते हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







