
बेरहम बेटे ने पिता के साथ खेला खूनी खेल, दादी से बोला- 'गलती हो गई... मैंने पापा को मार डाला'
AajTak
विकास नगर का रहने वाला 47 साल का राजपाल रोजाना की तरह शराब पीकर घर पहुंचा था. इसको लेकर पिता की इकलौते बेटे से कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई हो गई. दोनों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा. इसी बीच बेटे ने सब्जी काटने वाले चाकू से पिता पर हमला उनको मौत के घाट उतार दिया.
हरियाणा के पानीपत शहर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक बेटे ने बेरहमी से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद वह फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
विकास नगर का रहने वाला 47 साल का राजपाल रोजाना की तरह शराब पीकर घर पहुंचा. इसको लेकर पिता की इकलौते बेटे सुमित से कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई. दोनों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा.
चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट
इसी बीच सुमित ने सब्जी काटने वाले चाकू से पिता पर हमला कर दिया. चाकू राजपाल के सीने में दाहिनी ओर लगा और वो घायल होकर जमीन पर गिर गए. कुछ ही देर में खून से लथपथ राजपाल ने दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सुमित फरार हो गया.
आरोपी की मां का हो चुका है देहांत
आरोपी सुमित की मां का देहांत हो चुका है. उसकी परवरिश पिता और दादी ने की है. इस हत्याकांड को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











