
बेनकाब हुई ISI, सिंध से लोगों को जबरन कर रही गायब, जानें क्या है वजह?
AajTak
एक सिंधी कार्यकर्ता ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHCR) के 52वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान 75 सालों से सिंध का एक उपनिवेश के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. वह सिंध के लोगों को उनकी मातृभूमि, संस्कृति, भाषा और राजनीतिक स्वतंत्रता से महरूम कर रहा है.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHCR) के 52वें सत्र के दौरान एक सिंधी कार्यकर्ता ने पाकिस्तान सरकार और आईएसआई पर कई संगीन आरोप लगाए. पाकिस्तान सरकार पर पिछले 75 सालों से सिंध प्रांत का आर्थिक शोषण करने और उसे गुलाम बनाए रखने का आरोप लगाया.
जेई सिंध मुत्तहिदा महाज (जेएसएमएम) नाम के संगठन के कार्यकर्ता सज्जाद शर ने कहा कि पाकिस्तान 75 सालों से सिंध का एक उपनिवेश के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. वह सिंध के लोगों को उनकी मातृभूमि, संस्कृति, भाषा और राजनीतिक स्वतंत्रता से महरूम कर रहा है.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार सिंध के आर्थिक संसाधनों, खनिजों और राष्ट्रीय संपदा को लूट रहा है. आईएसआईएस सिंध के पत्रकारों, लेखकों, कवियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गायब कर रही है और उनकी आवाज को दबा रही है.
उन्होंने कहा कि मेरा संगठन संयुक्त राष्ट्र निकायों का ध्यान मानवाधिकारों और राष्ट्रीय अस्तित्व के मुद्दे की ओर दिलाना चाहता है, जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. पाकिस्तान के सिंध के लोग बीते 75 सालों से गुलामी, अपमान, राजनीतिक दमन और आर्थिक शोषण के सबसे बुरे दौर में जी रहे हैं. पाकिस्तान एक उपनिवेश (कॉलोनी) के तौर पर सिंध के साथ बर्ताव कर रहा है.
सज्जाद ने कहा कि पाकिस्तान हमारे (सिंध) खनिजों, संसाधनों और राष्ट्रीय संपदा को लूट रहा है. सिंध के पत्रकारों, लेखकों, कवियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं सहित राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आईएसआईए गायब कर रहा है और उनकी आवाज को चुप करा रहा है.
उन्होंने कहा कि आज भी जेएसएमएम के नेता एजाज गाहू, सोहेल भाटी सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ता आईएसआई की यातना सेल में बंद हैं. राजनीतिक कार्यकर्ताओं मुजफ्फर भुट्टो और अन्य के क्षत-विक्षत शवों को आईएसआई ने ठिकाने लगा दिया है. ये कार्यकर्ता सालों से आईएसआई की यातना सेल में बंद थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








