
'बेदर्दी से लात मारता था...', EX बॉयफ्रेंड ने बुरी तरह पीटा, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोली- मैं चिल्लाई तो...
AajTak
अर्चना गौतम ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें बुरी तरह पीटता था. अर्चना की कहानी सुनकर फैंस युविका चौधरी भी इमोशनल हो गईं.
अर्चना गौतम की टीवी की दुनिया में खास पहचान है. एक्ट्रेस अपने बबली और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं. मगर अब 'द 50' शो में अर्चना गौतम ने अपने बारे में कुछ ऐसी जानकारी दी, जिसे सुनकर उनके फैंस भी दंग रह गए. अर्चना ने बताया कि लव लाइफ में उन्होंने काफी मुश्किल वक्त देखा है. उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें बुरी तरह पीटता था.
अर्चना का खुलासा
अर्चना ने बताया कि उन्होंने अपने पास्ट रिलेशनशिप में काफी कठिन वक्त देखा है. वो फिजिकल अब्यूज झेल चुकी हैं. युविका चौधरी संग बातचीत के दौरान अर्चना ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें बुरी तरह पीटता था. ये बताते हुए वो काफी इमोशनल हो गईं.
अर्चना ने कहा- मैं इतनी बोल्ड दिखती हूं. पर प्यार में मैं कमजोर हो जाती हूं. अर्चना की बात पर युविका ने कहा- ये प्यार नहीं होता है. कोई आपको जूते चप्पलों से मारे वो प्यार नहीं होता.
अर्चना फिर एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताते हुए आगे बोलीं- वो दिखने में ज्यादा गुड लुकिंग भी नहीं था. मैंने उसका हुलिया बदल दिया था. मैंने उसे हीरो बनाया था. 24 घंटे मेरा ध्यान उसी पर रहता था. उसके लिए हर चीज करती थी. उसके कपड़ों तक का ध्यान मैं रखती थी. मैंने उसके लिए 100 जोड़ी कपड़े तक खरीदे थे.
डिप्रेशन में थीं अर्चना

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












