
बेटे को जान से मारने की धमकी, ड्रग्स केस का डर... बेंगलुरु में महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर यूं लूटे 2 करोड़
AajTak
बेंगलुरु में डिजिटल अरेस्ट स्कैम का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां साइबर क्रिमिनल ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 57 साल की महिला से 2.05 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली. गिरफ्तारी की धमकी देकर महिला को प्रॉपर्टी बेचने और लोन लेने तक के लिए मजबूर किया गया.
बेंगलुरु में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम के खतरनाक चेहरे को उजागर कर दिया है. यहां 57 साल की एक महिला को फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने इस कदर डराया कि उसने 2.05 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम गंवा दी. यह पूरा अपराध 19 जून से 27 नवंबर के बीच हुआ. 19 जून को महिला को एक अनजान नंबर से कॉल आया.
कॉलर ने खुद को ब्लू डार्ट कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताया. उसने कहा कि महिला के आधार कार्ड से जुड़े एक बैगेज में ड्रग्स मिले हैं. इसके बाद धमकी दी गई कि मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी. इसके बाद ठगों ने महिला को एक ऐप इंस्टॉल करने के लिए कह दिया. उसको लगातार वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में रहने के लिए कहा गया. इस तरह उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिय गया.
FIR के मुताबिक, पहले हफ्ते में आरोपी वीडियो कॉल और WhatsApp कॉल के जरिए महिला पर लगातार नजर रखते थे, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके. आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो कॉल पर आते थे. वे खुद को इंस्पेक्टर और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रैंक का अधिकारी बताते थे. वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से महिला को कॉल करके लगातार पैसों की मांग करते थे.
पुलिस के मुताबिक, ठगों ने महिला को धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उनके बेटे की जान को खतरा होगा. गिरफ्तारी के डर से महिला पूरी तरह टूट गई. उनकी बातों में आ गई. उसने मलूर में अपने दो प्लॉट कम कीमत पर बेच दिए. इसके अलावा विज्ञान नगर में स्थित अपना एक अपार्टमेंट भी बेच दिया. पैसे के लिए एक बैंक से लोन भी लिया और रकम आरोपियों को ट्रांसफर कर दी.
20 जून से लेकर अब तक महिला ने कुल 2 करोड़ 5 लाख 652 रुपए आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर किए. यह सिलसिला महीनों तक चलता रहा. ठग लगातार वीडियो कॉल के जरिए उसे डराते रहे. यह धोखाधड़ी तब सामने आई, जब आरोपियों ने महिला से कहा कि वो एक नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने के लिए पुलिस स्टेशन जाए. ठगों ने भरोसा दिया कि पूरी रकम वापस कर दी जाएगी.
पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद महिला को एहसास हुआ कि वह डिजिटल अरेस्ट स्कैम का शिकार हो चुकी है. उसकी शिकायत के आधार पर 27 नवंबर को व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319 (2) और धारा 318 (4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








