
बेटे के बर्थडे पर Dia Mirza की दिल छू लेने वाली पोस्ट, कहा- तुम योद्धा हो
AajTak
बेटे के जन्मदिन पर दीया उसकी फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं, हमारी जान, हमारा मैजिक आपका जन्म आज ही के दिन एक साल पहले इमेजिन’ गाने के साथ हुआ था. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया कि जब उनका बेटा 3 महीने का था, तो उसका वजन सिर्फ 820 ग्राम का ही था.
14 मई दीया मिर्जा (Dia Mirza) के लिये एक बेहद यादगार तारीख है. वो इसलिये क्योंकि 14 मई 2021 को ही उन्हें मां बनने के सुख प्राप्त हुआ था. आज दीया मिर्जा का बेटा एक साल को हो चुका है. बेटे के जन्मदिन पर उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है, जो हर किसी का दिल छू लेने वाली है. आइये जानते हैं कि दीया ने अपनी पोस्ट में बेटे को लेकर क्या कहा है.
बेटे के लिये दीया की पोस्ट 2021 में दीया मिर्जा ने एक प्री-मिच्योर बेबी को जन्म दिया था. बच्चा हेल्दी नहीं था. इसलिये उसे कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में रखा गया था. ये दौर एक्ट्रेस के लिये खुशी और परेशानियां एक साथ लाया था. वो मां बन कर खुश थीं, लेकिन बेबी की हेल्थ को लेकर परेशान थीं. खैर, डॉक्टर की मेहनत और मां की दुआ काम आई. कुछ समय बाद दीया का बेबी अव्यान आज़ाद एकदम ठीक हो गया.
The Archies: Shah Rukh Khan ने Suhana Khan को दी सलाह, बोले- तुम हमेशा परफेक्ट नहीं हो सकतीं, पर...
बेटे के जन्मदिन पर दीया उसकी फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं, 'हमारी जान, हमारा मैजिक आपका जन्म आज ही के दिन एक साल पहले इमेजिन’ गाने के साथ हुआ था. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया कि जब उनका बेटा 3 महीने का था, तो उसका वजन सिर्फ 820 ग्राम का ही था. यही नहीं, जन्म के समय बच्चे को लाइफ सेविंग सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था. करीब 90 दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद दीया का बेटा घर आया था. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने बेटे को योद्धा बताया है और साथ ये भी कहा है कि पहली बार उनके बेटे ने मुंह से टाइगर शब्द निकाला था.
मुश्किल में सुपरस्टार Mohanlal, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी करेगी पूछताछ
बेटे के लिये दीया का ये पोस्ट हर किसी को काफी पसंद आ रहा है. मोनोक्रोम तस्वीर में दीया अपने बेटे को पकड़े हुए दिख रही हैं. बेटे को हाथ में लेने की खुशी क्या होती है. ये उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है. फोटो में दीया के अलावा उनके पति वैभव भी अपने बेटे की उंगली पकड़े दिख रहे हैं. ये फोटो इतनी खूबसूरत है कि इसे एक बार नहीं, बल्कि बार-बार देखने का मन कर रहा है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










