
बेटे की 'कातिल' CEO की हरकत से परेशान गोवा पुलिस, होटल में मिले कफ सिरप ने बदली मर्डर केस की थ्योरी
AajTak
स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ सूचना सेठ (Suchana Seth) को लेकर लगातार कई खुलासे हो रहे हैं. वो जिस होटल के कमरे में ठहरी हुई थी, वहां से कफ सिरप की दो बोतलें बरामद की गई हैं. इसके साथ ही पुलिस सूत्रों का कहना है कि वो इस केस की जांच में सहयोग नहीं कर रही है.
Killer Mother Soochna Seth: चार साल के मासूम बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ सूचना सेठ को छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस टीम उससे लगातार मर्डर केस के बारे में पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि वो जांच में सहयोग नहीं कर रही है. एक घाघ महिला की तरह बिल्कुल शांत बैठी रहती है. यहां तक कि उसका कहना है कि उसने अपने बेटे का कत्ल नहीं किया है. उसने अभी तक अपना जुर्म स्वीकार नहीं किया है, लेकिन ये माना है कि उसके पति के साथ रिश्ते ठीक नहीं थे. वो गोवा अपने बच्चे को घुमाने लाई थी, क्योंकि बीच पर खेलना उसे पसंद था.
दूसरी तरफ गोवा के सोल बनयान ग्रैंड होटल में तलाशी के दौरान पुलिस को कफ सिरफ की दो बोतल मिली है. एक बोतल कफ सिरप सूचना सेठ अपने साथ लेकर आई थी, जबकि दूसरी उसने होटल के स्टाफ से कहकर मंगाया था. इसके बाद मर्डर की एक नई थ्योरी सामने आ रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारोपी सीआईओ ने पहले अपने बेटे को कफ सिरप पिलाकर अचेत कर दिया होगा. उसके बाद तौलिए या तकिए से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी होगी. कफ सिरप के नशे में होने की वजह से बच्चे ने न तो कोई संघर्ष किया, न ही रोया-चिल्लाया. इस तरह हत्याकांड को बड़े आराम से अंजाम देने के बाद वो गोवा से बंगलुरु के लिए निकल गई.
इस वारदात के सामने आने के बाद अनुमान लगाया गया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट और डेटा साइंटिस्ट सूचना सेठ मानसिक तौर पर ठीक नहीं होगी. गिरफ्तारी के बाद उसने खुद पुलिस से कहा था कि वो डिप्रेशन में है. लेकिन पुलिस हिरासत में वो बिल्कुल नॉर्मल लग रही है. यहां तक उन्हीं सवालों के जवाब दे रही है, जिसे देना चाहती है. उसके वकील ने बताया कि स्टार्ट कंपनी माइंडफुल एआई लैब शुरू करने के बाद उसका काम ठीक नहीं चल रहा था. पति के साथ हो रहे झगड़े की वजह से भी वो परेशान रहती थी. यह भी बताया गया है कि कोर्ट के फैसले के बाद उसे लग रहा था कि उसके बेटे को पति छीन लेगा. इसे वो बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी. संस्कृत में PG, डेटा साइंस में मास्टर और AI में महारत
एआई कंपनी की मालिक 39 वर्षीय सूचना सेठ का जन्म कोलकाता में हुआ था. एक अच्छे परिवार से आने वाली सूचना बचपन से ही पढ़ने लिखने में बेहद तेज थी. कई भाषाओं पर उसका कमांड है. उसने फिजिक्स ऑनर्स में टॉप रैंक के साथ ग्रैजुएशन किया. इसके बाद संस्कृत में पोस्ट ग्रैजुएशन और फिर डेटा साइंस की पढ़ाई की है. आगे चल कर उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई में भी महारत हासिल की. दुनिया की कई नामचीन यूनिवर्सिटी से जुड़ी रही है. एआई के एथिक्स के बारे में वो घूम-घूम कर लेक्चर यानी ज्ञान दिया करती थी. एआई की अच्छा और बुराई के बारे में बताया करती थी. सूचना के पास डेटा साइंस और एआई में काम करने का 12 साल का तजुर्बा है.
साल 2010 में लव मैरिज, 2020 में हो गया पति से अलगाव
इसके बाद में उसने बेंगलुरु में एक स्टार्टअप कंपनी की शुरुआत की थी. माइंडफुल एआई लैब नाम की इस कंपनी की वो फाउंडर और सीईओ है. साल 2010 में उसकी मुलाकात बंगलुरु में ही केरल के रहनेवाले वेंकटरमण से हुई थी. दोनों में प्यार हुआ, उसके बाद शादी कर ली. उसके पति वेंकट भी एक अच्छे और पढ़े लिखे परिवार से है. शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था. 9 साल बाद यानी साल 2019 में दोनों को एक बेटा हुआ. तब भी सबकुछ ठीक था. लेकिन साल 2020 में कोरोना आते ही मियां-बीवी के रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो गई. दोनों में झगड़ा इस कदर बढ़ा कि अलग-अलग रहने लगे. पर बेटा मां के पास था. इस अलगाव के बावजूद वेकंटरमण अक्सर अपने बेटे से मिलने आया करते थे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







