
बेटी सुहाना खान के डेब्यू से खुश हैं Shah Rukh Khan, शेयर किया The Archies का वीडियो, कही ये बात
AajTak
खुशी कपूर और सुहाना खान के अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का भी फिल्मी डेब्यू हो रहा है. इसलिये बिग बी टीजर रिलीज होते ट्वीट में सारे स्टार्स को आर्शीवाद दिया है.
काफी समय से जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज की चर्चा चल रही थी. इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी कई बातें सामने आईं थीं. अब बातों का वक्त खत्म हो चुका है, क्योंकि अब द आर्चीज का टीजर देखने का समय आ चुका है. जोया अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म द आर्चीज का टीजर रिलीज किया जा चुका है.
ये स्टार किड्स करने वाले हैं डेब्यू द आर्चीज से एक नहीं, बल्कि तीन-तीन स्टारकिड्स का डेब्यू होने वाला है. नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस फिल्म से अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर अपना एक्टिंग करने जा रही है. द आर्चीज की वीडियो क्लिप देखना हर किसी के लिये काफी एंटरटेनिंग रहा. द आर्चीज पर फैंस तो प्यार बरसा ही रहे हैं. साथ में इन्हें अपनों का प्यार भी मिल रहा है.
किंग खान ने शेयर किया वीडियो बॉलीवुड बादशाह की लाडली सुहाना खान द आर्चीज से अपने करियर की नई शुरुआत करने जा रही हैं. ऐसे में किंग खान ने द आर्चीज का टीजर शेयर कर सभी स्टार्स किड्स को मोटिवेट किया है. शाहरुख लिखते हैं, 'बुक रेंटल स्टोर से 25 पैसे प्रति दिन पर लेने से लेकर @zoieakhtar का इसे स्क्रीन पर जीवंत बनाने तक, यह अविश्वसनीय है. सभी लिटिल वन्स को सबसे खूबसूरत बिजनेस में अपना छोटा कदम उठाने के लिये शुभकामनाएं.'
नेशनल टीवी पर Karan Kundrra ने गर्लफ्रेंड Tejasswi Prakash को किया Kiss, शरमाईं एक्ट्रेस
बिग बी ने भी दिया प्यार खुशी कपूर और सुहाना खान के अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का भी फिल्मी डेब्यू हो रहा है. इसलिये बिग बी टीजर रिलीज होते ट्वीट में सारे स्टार्स को आर्शीवाद दिया है. वो लिखते हैं, 'एक और सुबह, मेरा नाती. तुम्हें मेरा आशीर्वाद अगस्त्य. लव यू. तैयार हो जाइए यादों में खोने के लिए जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज जल्द आ रही है नेटफ्लिक्स पर.'
टीवी की छोटी बहू Rubina Dilaik का सिजलिंग अवतार, बिकिनी पहनकर पूल में लगाई आग

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










