
बेटी राहा के लिए बेहद सेंसिटिव हैं रणबीर कपूर, पत्नी आलिया भट्ट ने की तारीफ
AajTak
आलिया ने याद किया कि राहा के जन्म के शुरुआती दिनों में रणबीर ने काम से एक महीने की छुट्टी ली थी और घर पर रहे थे, क्योंकि वह ठीक नहीं थी और उसे सहारे की जरूरत थी. उन्होंने आगे कहा, 'वह शूटिंग के लिए जाते और घर दौड़कर वापस आते थे. सीधे कमरे में जाकर उसे देखते थे.'
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 2022 में शादी की थी. इसी साल कपल ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया. अपने हालिया इंटरव्यू में आलिया ने रणबीर के बेटी राहा के साथ रिश्ते के बारे में बात की और बताया कि वह उनके लिए कितने सेंसिटिव पिता हैं.
आलिया ने कहा कि उन्हें हमेशा से पता था कि रणबीर हाथों-हाथ अपने बच्चे को रखने वाले पिता बनेंगे. उन्होंने बताया, 'वह इस मामले में समझदार हैं. वह जितना दिखाते हैं उससे कहीं ज्यादा सेंसिटिव हैं. वह शर्मीले हैं, इसलिए बहुत कुछ रोक लेते हैं. लेकिन उसके साथ (राहा के साथ), वह बेहद एक्सप्रेसिव हो जाते हैं. उनकी आंखें, चेहरा, सबकुछ चमक उठता है. वह खुद बच्चे जैसे हो जाते हैं.'
राहा का इंतजार करते हैं रणबीर
आलिया ने याद किया कि राहा के जन्म के शुरुआती दिनों में रणबीर ने काम से एक महीने की छुट्टी ली थी और घर पर रहे थे, क्योंकि वह ठीक नहीं थी और उसे सहारे की जरूरत थी. उन्होंने आगे कहा, 'वह शूटिंग के लिए जाते और घर दौड़कर वापस आते थे. सीधे कमरे में जाकर उसे देखते.' एक्ट्रेस ने कहा कि अब 4 साल बाद भी रणबीर बच्ची के कैमरे पर नजर रखते हैं और जैसे ही राहा जागती है, वह उठकर उसके साथ समय बिताने लगते हैं. जब राहा घर लौटती है तो वह लॉबी में इंतजार करते हैं. आलिया कहती हैं कि रणबीर का राहा के लिए प्यार 'बहुत स्पष्ट है.'
आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर रणबीर और राहा के बॉन्ड की झलकियां देती हैं, जैसे उनकी छुट्टियों की तस्वीरें या रणबीर के जन्मदिन पर. पिता-बेटी की यह बॉन्डिंग यूजर्स और फैंस का दिल जीत लेती है. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आलिया भट्ट फिलहाल अपनी फिल्म 'अल्फा' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. शिव रावैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं कड़ी है.
आलिया-रणबीर आएंगे इन फिल्मों में नजर

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












