
बेटी ने ही मां के घर से चुराए गहने और नकदी, पकड़ी गई तो बोली- बहन से जलन में की थी चोरी
AajTak
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक महिला ने अपनी मां के घर में ही चोरी की थी. इस वारदात के बाद जब वह पकड़ी गई तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए. महिला ने कहा कि, उसने बहन से जलन में वारदात को अंजाम दिया है.
दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में अपनी ही मां के घर में लूटपाट करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर 25,000 रुपये नकद के साथ सोने और चांदी के आभूषण चुराए क्योंकि उसे पैसों की जरूरत थी और साथ ही उसे अपनी मां से "प्यार की कमी" महसूस हो रही थी. समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि यह घटना 30 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई.
पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटी गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने ये चोरी कर्ज उतारने के लिए की थी. पुलिस से बचने के लिए महिला ने बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली. आरोपी की पहचान श्वेता के तौर पर हुई है. पूछताछ करने पर, उसने अपना अपराध कबूल लिया. आरोपी महिला ने बताया कि उसकी मां, उसके भाई-बहनों को उससे ज्यादा प्यार करती है, इसलिए उनसे जलन और नाराजगी के कारण, साथ ही कर्ज चुकाने के लिए उसने घर में चोरी की.
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने पीटीआई को बताया, "उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसकी मां अपनी छोटी बेटी को उससे ज्यादा प्यार करती है और उस पर कुछ वित्तीय बोझ था उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपनी बहन के गहने चुरा लिए. डीसीपी ने कहा कि "जनवरी में, आरोपी ने अपनी मां से अपने घर को मोहन गार्डन इलाके से उत्तम नगर में स्थानांतरित करने में मदद करने के लिए कहा था. 30 जनवरी को, जब वह अपना सामान पैक कर रही थी, तो उसने चालाकी से अपनी मां के घर की चाबियां चुरा लीं. इसके बाद वह एक सार्वजनिक शौचालय गई, जहां उसने कपड़े पहने और अपनी मां के घर चली गई. हालांकि बाद में महिला ने चोरी को लेकर पछतावा भी जारी किया.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








