
'बेटी तू अभी छोटी है...', अगर पिता की बात मान लेती तो बच जाती साक्षी
AajTak
दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 20 साल के साहिल ने रविवार को साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे. इसके बाद उसने कई बार पत्थर से भी साक्षी को कुचला था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. साक्षी के पिता ने साहिल के खिलाफ दी शिकायत में बताया कि साक्षी आरोपी को 1 साल से जानती थी.
दिल्ली में रविवार को साक्षी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने साक्षी के 20 साल के बॉयफ्रेंड साहिल को गिरफ्तार किया है. साक्षी के पिता ने साहिल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में दावा किया है कि साक्षी साहिल को 1 साल से जानती है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि जब साक्षी घर पर साहिल की बात करती थी, तो उसके माता पिता उसे समझाते थे कि उसकी उम्र पढ़ाई लिखाई की है. लेकिन साक्षी नाराज हो जाती थी और अपनी सहेली के घर चली जाती थी.
पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, ''मेरी लड़की साक्षी की पिछले 1 साल से साहिल से दोस्ती थी. वह जैन कॉलोनी बरवाला दिल्ली का रहने वाला है. मेरी लड़की अक्सर हमारे सामने साहिल का जिक्र करती थी, लेकिन हम उसे समझाते थे कि बेटा अभी तू छोटी है तेरी पड़ने लिखने की उम्र है.जब भी हम उसे समझाते तो वह हमसे नाराज होकर अपनी सहेली नीतू के पास चली जाती थी.''
पिता के मुताबिक, ''साक्षी 10 दिन से नीतू के पास ही थी. 28 मई को नीतू ने ही सबसे पहले मुझे बताया था कि साक्षी को साहिल ने चाकू और पत्थरों से मार दिया है. साहिल ने हत्या से एक दिन पहले साक्षी से झगड़ा किया था. जब मैं नीतू के साथ बी ब्लॉक शाहबाद डेरी पहुंचा, तो वहां मेरी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी. उसके सिर पर भी घाव थे.''
आंते आ गई थीं बाहर पिता ने अपनी शिकायत में कहा, ''इसके बाद पुलिस आ गई. मेरी बेटी के शव को हॉस्पिटल लाया गया. मेरी बेटी की हत्या करने वाले साहिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.'' वहीं, पुलिस ने FIR में साक्षी के शव के बारे में लिखा, सरसरी तौर पर देखने पर उसके सिर पर गहरी चोट थी, वह मुंह के बल जमीन पर पड़ी थी. जब शव को सीधा किया गया, तो उसके पेट पर भी चोट के निशान थे. उसकी आंते बाहर निकली हुई थीं. साक्षी के पिता और मां ने उसकी पहचान की.
साहिल ने साक्षी पर चाकू से किये 20 से ज्यादा वार
दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 20 साल के साहिल ने रविवार को साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे. इसके बाद उसने कई बार पत्थर से भी साक्षी को कुचला था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे साहिल ने हैवान बनकर साक्षी की जान ली. साक्षी की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









